फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shane warne banned after bust up with marlon samuels

शेन वार्न पर 4700 डॉलर का जुर्माना

Mon, 07 Jan 2013 01:52 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
मेलबर्न/एजेंसी Updated Mon, 07 Jan 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
shane warne banned after bust up with marlon samuels

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 मैच के दौरान मार्लन सैमुअल्स के साथ झगडा करने के आरोपी गेंदबाज शेन वार्न को एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है और उन पर 4700 डॉलर का जुर्माना किया गया है।

विज्ञापन


वार्न ने संवाददाताओं से कहा कि मैं पिछली रात के अपने व्यवहार के लिए शर्मिंदा हूं लेकिन मुझे लगता है कि इसके लिए मुझे अधिक सजा दी गई। यह बहुत ही ज्यादा है। वार्न को अम्पायर के फैसले का विरोध करने, दूसरे खिलाड़ियों के साथ हाथापाई करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोपी पाया गया।
विज्ञापन


सैमुअल्स की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने हालांकि मैच में मेलबर्न स्टार्स को हरा कर बिग बैश लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली, लेकिन उन्हें इस मामले में दो आरोपों का सामना करना पडा़। सैमुअल्स पहले भी इस सीजन में कई अन्य विवादों के घेरे में भी रह चुके हैं। इससे पहले सैमुअल्स पर ब्रिस्बेन हीट के कोच डेरेन लेहमेन ने गेंदबाजी को लेकर सवाल खडे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्न के साथी खिलाडी़ कैमरन व्हाइट स्टाइल को अंपायर के निर्णय से असहमति जताने का दोषी पाया गया। सैमुअल्स के खिलाफ मामले की सुनवाई उनके पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed