IPL 2018: पूर्व कप्तान शेन वॉर्न की राजस्थान रॉयल्स में वापसी, मिली यह खास जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की वापसी के साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न की भी वापसी हो गई है। शेन वॉर्न को राजस्थान रॉयल्स का मेंटर नियुक्त किया गया है। शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के सीनियर कोच जुबिन भरुचा की मदद करेंगे। बता दें कि 2013 की आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद इस टीम पर बैन लग गया था।
दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न और राजस्थान रॉयल्स का रिश्ता काफी पुराना है। दरअसल आईपीएल का पहला संस्करण इसी टीम ने जीता था, जिसकी कमान इसी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के हाथों में थी। सीजन-1 के फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।
शेन वॉर्न ने 2008 से लेकर 2011 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने कुल 52 मैचों में 56 विकेट हासिल किए। क्रिकेट के प्रति वॉर्न के जुनून और शानदार आंकड़ों को देखते हुए फ्रैंचाइजी ने उन्हें एक बार फिर टीम के साथ जुड़ने का मौका दिया है।
राजस्थान रॉयल्स का मेंटर चुने जाने के बाद शेन वॉर्न ने कहा, 'फ्रैंचाइजी के इस निर्णय से मैं बहुत खुश हूं। मैं फैंस और फ्रैचाइजी का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने एक बार फिर मुझ पर विश्वास दिखाते हुए यह अवसर दिया है।' वॉर्न ने कहा कि इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के पास एक मजबूत टीम है, जिसके साथ बेहतर काम किया जा सकता है।