मोहम्मद शमी ने हाल ही में हुए विश्व कप में अपने प्रदर्शन से तहलका मचा दिया था। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। खास बात यह थी कि शमी को शुरू के चार मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, इसके बाद हार्दिक पांड्या के चोटिल होने पर शमी को मौका मिला और उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। शमी ने 24 विकेट झटके, जिसमें सेमीफाइनल में सात विकेट शामिल है।
33 साल के इस पेसर ने विश्व कप में तीन फाइव विकेट हॉल लिए। सेमीफाइनल में सात विकेट लेकर शमी ने वनडे में भारत के बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ भारत के मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक विवाद शुरू हुआ था। श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए उस मैच में पांचवां विकेट लेने के बाद शमी मैदान पर घुटने टेक कर बैठ गए थे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे इशारे को अलग तरीके से लिया और इसे मुद्दा बना दिया। मोहम्मद शमी से बुधवार को एक इंटरव्यू में इस बारे में पूछा गया था।
सवाल करने वाले ने शमी से पूछा, 'एक मैच ऐसा था जिसमें आपने पांच विकेट लिए और फिर मैदान पर घुटने टेक कर बैठ गए। फिर पाकिस्तान से सोशल मीडिया पर पोस्ट आए, जिसमें कहा गया था कि 'मोहम्मद शमी एक भारतीय मुस्लिम हैं। वह सजदा (प्रार्थना) करना चाहते हैं, लेकिन वह भारत में ऐसा करने से डरते हैं। इस पर शमी भड़क गए और उन्होंने जवाब देते हुए कहा- अगर कोई सजदा करना चाहता है, तो कौन रोकेगा? मैं किसी को भी अपने धर्म से नहीं रोकूंगा, आप किसी को भी मेरे धर्म से नहीं रोकेंगे। अगर मुझे सजदा करना है, तो मैं करूंगा। समस्या क्या है? मैं गर्व के साथ कहता हूं कि मैं मुसलमान हूं। मैं एक भारतीय हूं। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि मैं एक भारतीय हूं।
4 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने कहा, 'अगर मुझे कोई समस्या होती तो मैं भारत में नहीं रहता। अगर मुझे सजदा करने के लिए किसी की अनुमति लेने की जरूरत है, तो मैं यहां क्यों रहूं। मैंने सोशल मीडिया पर भी उन बेतुके बयानों को देखा है। क्या मैंने कभी जमीन पर सजदा किया है? मैंने पहले भी पांच विकेट लिए हैं, लेकिन क्या मैंने कभी सजदा किया है। अगर मुझे सजदा करना है, तो मुझे बताएं कि यह कहां करना है, मैं करूंगा।' मोहम्मद शमी ने कहा कि ऐसे लोग, जो अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश करते हैं, उनसे बचना चाहिए। उन्होंने असली कारण का भी खुलासा किया कि उन्होंने जमीन पर घुटने क्यों टेके।
5 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैं भारत में हर मंच पर ऐसा करूंगा। मुझे कोई नहीं रोक सकता। कुछ लोग अशांति पैदा करने की कोशिश करते हैं। ये लोग न तो मेरे साथ हैं और न ही आपके साथ। वे किसी से प्रेम नहीं करते। उन्हें बस कंटेंट की जरूरत है। मैं घुटने टेक कर बैठा क्योंकि मैं अपने प्पूरे दमखम के साथ गेंदबाजी कर रहा था। मैं थक गया था। लोगों ने इस इशारे को अलग तरीके से लिया।' शमी फिलहाल इलाज करा रहे हैं और उनके 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ने की उम्मीद है।