फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib Al Hasan suspended from bowling in ECB competitions following independent assessment of bowling action

Shakib Al Hasan: खत्म नहीं हो रहीं शाकिब अल हसन की मुश्किलें, अब ECB ने लगाया बैन, इस मामले में हुई कार्रवाई

Fri, 13 Dec 2024 10:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 13 Dec 2024 10:58 PM IST
सार

37 वर्षीय ऑलराउंडर ने इसी साल सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए एक मैच खेला था। इस दौरान मैदानी अंपायर ने उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया था और रिपोर्ट की थी।

विज्ञापन
Shakib Al Hasan suspended from bowling in ECB competitions following independent assessment of bowling action
ईसीबी-शाकिब अल हसन - फोटो : @ECB_cricket/X

विस्तार

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की मु्श्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन पर अब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बैन लगा दिया है। ईसीबी ने यह कार्रवाई उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाए जाने के बाद की। अब वह ईसीबी की किसी भी प्रतियोगिता में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। इसकी जानकारी बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को दी गई।
विज्ञापन

Shakib Al Hasan suspended from bowling in ECB competitions following independent assessment of bowling action
शाकिब अल हसन - फोटो : @ICC
37 वर्षीय ऑलराउंडर ने इसी साल सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए एक मैच खेला था। इस दौरान मैदानी अंपायर ने उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया था और रिपोर्ट की थी। इसी महीने में लाफबॉरो विश्वविद्यालय में एक स्वतंत्र परीक्षण से शाकिब के गेंदबाजी एक्शन के अवैध होने की पुष्टि हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Shakib Al Hasan suspended from bowling in ECB competitions following independent assessment of bowling action
शाकिब अल हसन - फोटो : @surreycricket
निलंबन हटाने के लिए उन्हें पुनर्मूल्यांकन से गुजरना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए शाकिब की कोहनी का विस्तार नियमों द्वारा निर्धारित 15-डिग्री सीमा से कम होना चाहिए। ईसीबी ने बताया कि शाकिब पर निलंबन आधिकारिक तौर पर 10 दिसंबर से लागू किया गया है। इसी तारीख को ईसीबी को लाफबॉरो विश्वविद्यालय से मूल्यांकन के परिणाम प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

Shakib Al Hasan suspended from bowling in ECB competitions following independent assessment of bowling action
शाकिब अल हसन - फोटो : twitter
शाकिब ने 71 टेस्ट में 4609 रन बनाए और 246 विकेट लिए। उनके नाम 247 वनडे मैचों में 7570 रन और 317 विकेट है। वह बांग्लादेश के लिए 129 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2551 रन और 149 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed