महमदुल्ला बोले- 'अंपायरों पर गुस्सा आने के बाद तय हुई आखिरी ओवर की रणनीति'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूफानी ऑलराउंडर महमदुल्लाह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में मेजबान श्रीलंका को 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब बांग्लेदशी शेरों का मुकाबला फाइनल में टीम इंडिया से होगा।
सेमीफाइनल में श्रीलंका के 159 रनों की चुनौती का सामना करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने यह मैच एक गेंद शेष रहते जीत लिया। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर महमदुल्ला ने अपनी टीम को बेहतरीन जीत दिलाई। सेमीफाइनल में निर्णायक मुकाबला होने के बाद जानिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने क्या कहा।
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश कप्तान)
'आप टी-20 से ज्यादा क्रिकेट के किसी फॉर्मेट में अपेक्षा नहीं कर सकते। यहां आपको इमोशन और ड्रामा के अलावा भी काफी कुछ देखने को मिलता है। सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर हम काफी खुश हैं। विपक्षी टीम के कप्तान थिसारा पेरेरा और कुसल पेरेरा ने काफी अच्छी पारी खेली। मैं अपना सौ फीसदी नहीं दे सका, लेकिन महमदुल्ला ने पारी को अंत तक संभाले रखा। मुझे उम्मीद है कि फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ हम इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'
थिसारा पेरेरा (श्रीलंका कप्तान)
'घरेलू सीरीज में टीम को फाइनल तक न लेकर जाने पर मैं काफी नाखुश हूं। सेमीफाइन में हमें और अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था। मुझे लगता है 160 रन का लक्ष्य इस मैदान पर काफी छोटा है। हालांकि मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारी टीम और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगी।'
महमदुल्लाह (मैन ऑफ द मैच)
'यह मेरी सबसे कीमती पारियों में से एक है। शाकिब अल हसन के टीम में आने से खिलाड़ियों का साहस काफी बढ़ा है। आखिरी कुछ ओवर्स में मैं दबाव महसूस कर रहा था, लेकिन शाकिब का विकेट गिरने के बाद टीम ने मुझ पर विश्वास दिखाया। मेरी योजना थी की मैं गेंद पर जितना ज्यादा हो सके उतना तेज प्रहार करूं। मुस्तफिजुर रहमान के आउट होने के बाद आखिरी ओवर में यह रणनीति काफी काम आई।'