फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib Al Hasan has been included in the preliminary squad for ODI and Test series against West Indies no place for Mashrafe Mortaza

शाकिब अल हसन की एक साल बाद टीम में वापसी, IPL की वजह से झेल रहे थे प्रतिबंध

Tue, 05 Jan 2021 10:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 Jan 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
Shakib Al Hasan has been included in the preliminary squad for ODI and Test series against West Indies no place for Mashrafe Mortaza
शकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज की शुरुआती टीम में शाकिब-अल-हसन को जगह दी है। इससे भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने के कारण प्रतिबंध के बाद इस स्टार ऑलराउंडर ने टीम में वापसी की है। आईपीएल के दौरान कथित भारतीय सट्टेबाज के भ्रष्ट संपर्क की जानकारी देने में विफल रहने पर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था, जिसमें एक साल का निलंबित प्रतिबंध था।

विज्ञापन


विज्ञापन


शाकिब का यह प्रतिबंध पिछले साल 29 अक्तूबर को खत्म हुआ। इस प्रतिबंध से पहले वह बांग्लादेश के टेस्ट और टी-20 कप्तान थे। वन-डे प्रारूप में देश के सबसे सफल गेंदबाज और पूर्व कप्तान मशरेफ मुर्तजा को 24 सदस्यीय वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। चुने गए खिलाड़ी अगले हफ्ते ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेंगे और 14 और 16 जनवरी को दो अभ्यास मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के बांग्लादेश दौरे की शुरुआत 20 जनवरी को ढाका में वन-डे मैच से होगी। अन्य दो वनडे 22 जनवरी (ढाका) और 25 जनवरी (चटगांव) को खेले जाएंगे। पहला टेस्ट तीन से सात फरवरी तक चटगांव जबकि दूसरी टेस्ट 11 से 15 फरवरी तक ढाका में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed