फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shakib al hasan fastest bowler to take 5 wicket haul against all nine test Playing Nation

शाकिब ने विश्व रिकॉर्ड के साथ किया 50वें टेस्ट का सेलिब्रेशन

Mon, 28 Aug 2017 09:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 28 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
shakib al hasan fastest bowler to take 5 wicket haul against all nine test Playing Nation
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने एक बार फिर दिखा दिया है वो दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर क्यों हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पहले दिन शाकिब ने 84 रन की पारी खेल बांग्लादेश को 260 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाकर बांग्लादेश को पहली पारी में 43 रन की बढ़त भी दिला दी। शाकिब ने करियर में 16वीं बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन

मुथैया मुरलीधरन का तोड़ा रिकॉर्ड

shakib al hasan fastest bowler to take 5 wicket haul against all nine test Playing Nation
शाकिब अल हसन
इसके साथ ही शाकिब ने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का एक रिकॉर्ड तोड़ डाला। शाकिब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवा विकेट हासिल करते ही  श्रीलंका के रंगना हेराथ, मुथैया मुरलीधरन और डेल स्टेन के इलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने नौ अलग-अलग टेस्ट देशों के खिलाफ पांच विकेट झटके हैं। शाकिब ने यह कारनामा सबसे तेजी से अपने कैरियर के 50वें टेस्ट में कर दिखाया है। इससे पहले मुरलीधरन ने 66 टेस्ट में यह कामयाबी हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में केवल इयान बॉथम से पीछे

shakib al hasan fastest bowler to take 5 wicket haul against all nine test Playing Nation
शाकिब अल हसन
एक टेस्ट में अर्धशतक जड़ने के बाद पांच विकेट लेने का कारनामा शाकिब ने करियर में आठवीं बार किया है। घरेलू सरजमीं पर उन्होंने सातवीं बार ये कारनामा किया है। यह कारनामा करने के मामले में वो इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज इयान बॉथम के बाद दूसरे पायदान पर आ गए हैं। बॉथम ने करियर में 11 बार किसी मैच में पचासा जड़ने के बाद पांच विकेट लिए थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के दिग्गज रिचर्ड्स हेडली हैं। हेडली ने करियर में 6 बार ये कारनामा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed