WI Inning
236/3 (34.5 ov)
Target: 352
Shai Hope 103(106)*
Keemo Paul 18 (16)
WI need 116 runs in 15.1 remaining overs
{"_id":"66cc5e70f6bddff18405d706","slug":"shakib-al-hasan-bcb-received-notice-to-ban-shakib-veteran-accused-of-inciting-murder-know-the-matter-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shakib Al Hasan: शाकिब पर बैन के लिए BCB को मिला नोटिस? दिग्गज पर लगा हत्या के लिए उकसाने का आरोप, जानें मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shakib Al Hasan: शाकिब पर बैन के लिए BCB को मिला नोटिस? दिग्गज पर लगा हत्या के लिए उकसाने का आरोप, जानें मामला
Mon, 26 Aug 2024 04:22 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 26 Aug 2024 04:22 PM IST
सार
बांग्लादेश की टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है जिसका पहला मुकाबला रविवार को मेहमानों ने 10 विकेट से जीत लिया। इस बीच बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को भी हिला कर रख दिया है। फारुक अहमद को हाल ही में नया बीसीबी अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस मामले में बोर्ड को एक लीगल नोटिस मिला है, जिसमें शाकिब को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से बैन करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : ICC/T20 World Cup
शाकिब पर लगेगा बैन?
बांग्लादेश की टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है जिसका पहला मुकाबला रविवार को मेहमानों ने 10 विकेट से जीत लिया। इस बीच बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बीसीबी को दिग्गज को क्रिकेट से बैन करने के लिए लीगल नोटिस मिला है। हालांकि, बीसीबी अध्यक्ष फारुक ने इससे इनकार किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें अब तक ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है।

- फोटो : ICC
फारुक अहमद का बयान
इस मामले पर बीसीबी अध्यक्ष फारुक अहमद ने कहा कि शाकिब के बारे में कोई फैसला टेस्ट के खत्म होने के बाद किया जाएगा। फारुक ने कहा, "मामला दर्ज किया गया है। हमें अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है। मामले में एफआईआर (प्रथम सूचना पत्र) दिया गया है और बाद में जांच होगी और उसके बाद मामला एक दिशा या दूसरी दिशा में आगे बढ़ेगा। दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से है, इसलिए मैचों के बीच काफी वक्त है। इस दौरान हम सोच सकते हैं कि इस संबंध में क्या किया जा सकता है।"

- फोटो : twitter
क्या है मामला?
बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। मामला एक कपड़ा श्रमिक की हत्या से जुड़ा है।इसको लेकर उनके खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज भी किया गया है। मृतक रुबेल के पिता रफीकुल इस्लाम ने गुरुवार को ढाका के अदबोर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। शाकिब इस मामले में 28वें आरोपी हैं। अन्य आरोपियों में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, ओबैदुल कादर और 154 अन्य शामिल हैं। करीब 400-500 अज्ञात लोग भी आरोपी हैं।