विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने बोली भारत को चुभने वाली बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई महीनों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस बात का प्रयास कर रहा है कि भारत के साथ एक सीरीज खेली जाए, लेकिन बीच-बीच में ऐसी परिसि्थितियां बन जाकी है कि सब कुछ खत्म हो जाता है और बात फिर से शुरू से करनी पड़ती है। खासकर पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में गोलीबारी और घुसपैठ से दोनों देशों के बीच क्रिकेट रिश्ते बहाल नहीं हो पा रहा है।
आंतरिक सुरक्षा-व्यवस्था और आतंकी गतिविधियों को देखते हुए पाकिस्तान में पिछले कई सालों से कोई भी बड़ी टीम ने इस देश का दौरा नहीं किया है, ऐसे में पीसीबी की माली हालत बहुत अच्छी नहीं है। वह भारत के साथ कहीं पर भी सीरीज खेलकर अपनी माली हालत सुधारना चाहता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच दिसंबर में क्रिकेट सीरीज कराए जाने की संभावना थी लेकिन इस साल जुलाई में पंजाब के गुरदासपुर में आतंकवादी हमले के बाद तो दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के खेल सीरीज की संभावना धूमिल हो गई है।
बीसीसीआई कहती है कि आतंकवाद और क्रिकेट दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते हैं। इन सब कयासों के बीच पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज और टी-20 कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने क्रिकेट बोर्ड को सलाह दे दी है कि उसे भारत के साथ द्वीपक्षीय सीरीज के लिए पीछे-पीछे नहीं दौड़ना चाहिए।
'उनके खेलने से हमें परेशान नहीं होना चाहिए'
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुखिया शहरयार खान भारत के साथ सीरीज कराने को बहुत उतावले हैं। पीसीबी बीसीसीआई को मनाने की पूरी कोशिश कर रही है कि वह सीरीज के लिए भारतीय टीम भेजने को राजी हो जाए। हाल में शहरयार ने इस संबंध में बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा था। साथ आईसीसी अध्यक्ष जहीर अब्बास से इस मामले में हस्तक्षेप भी करने को कहा था।
हालांकि शाहिद अफरीदी भारत के साथ कोई भी सीरीज कराए जाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, "मैं नहीं जानता हम क्यों भारत के साथ सीरीज के लिए दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा और भी कई टीमें हैं जिनके साथ हम अपने घर में सीरीज कराने पर गंभीरता से सोच सकते हैं। हमें बेसिक चीजों पर सोचना चाहिए और उसे सही करना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि अगर वे हमारे साथ नहीं खेलना चाहते तो हमें उनके साथ खेलने की कोई जरूरत है। हमने उन्हें आमंत्रित किया और वे अगर नहीं खेलना चाहते हैं तो यह घबराने वाली बात नहीं है। हम अभी भी खुश हैं।"
अफरीदी ने कहा, "पाकिस्तान ने हमेशा भारत का स्वागत किया है। पिछली बार जब टीम इंडिया ने पाक का दौरा किया था तो उस समय उनका दुनिया की किसी भी अन्य टीम की तुलना में जोरदार स्वागत किया गया था। हमने मुशि्कल क्षणों में हमेशा भारत का साथ दिया है, लेकिन अब यह उनकी सरकार का फैसला है। लेकिन मैं समझ सकता हूं कि दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के साथ क्रिकेट खेलते देखना चाहते हैं। अगर हम एक साथ खेलें तो यह एशेज सीरीज से भी बड़ा मुकाबला होगा।"
इसके अलावा अफीरीदी ने कहा कि अगले साल यूएई में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग को अपने देश में कराया जाना चाहिए। फरवरी में क्रिस गेल समेत दुनियाभर के कई बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शरीक होंगे लेकिन उन्होंने आश्चर्य जताया कि लीग का पहला संस्करण उसके अपने देश में नहीं हो रहा है।