फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi trolled for stones were pelted in Bangalore remark; Backs Pakistan to Travel India for world cup

World Cup: 'हमारी बस पर फेंके गए थे पत्थर', अफरीदी का विवादित बयान, पाकिस्तान टीम को भारत भेजने पर कही यह बात

Sat, 15 Jul 2023 08:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Jul 2023 08:44 PM IST
सार

अफरीदी ने एक पुरानी घटना याद दिलाते हुए कहा कि भारत के बेंगलुरु में एक टेस्ट मैच के बाद उनकी टीम बस पर पत्थरबाजी हुई थी। वह अब्दुल रज्जाक के साथ एक कार्यक्रम में गए थे। 

विज्ञापन
Shahid Afridi trolled for stones were pelted in Bangalore remark; Backs Pakistan to Travel India for world cup
अब्दुल रज्जाक और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ महीनों से एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशिया कप में ज्यादा मैचों की मेजबानी को लेकर फिर से विवाद शुरू कर दिया है, जबकि कुछ दिन पहले तक पीसीबी हाईब्रिड मॉडल और कम मैचों की मेजबानी को लेकर तैयार था। इतना ही नहीं पाकिस्तान सरकार इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भेजने पर भी अड़ंगा लगा रहे हैं। ऐसे में विवाद काफी बढ़ चुका है। हालांकि, आईसीसी ने पाकिस्तान टीम को सख्त चेतावनी दी है कि उन्होंने एग्रीमेंट किया है और वह अब पीछे नहीं मुड़ सकते। इस पूरे मामले पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बयान आया है। उन्होंने पाकिस्तान की टीम को भारत भेजने का समर्थन किया है। हालांकि, उनकी तरफ से विवादित बयान भी सामने आया है।
विज्ञापन

अफरीदी को याद आई पुरानी घटान

दरअसल, अफरीदी ने एक पुरानी घटना याद दिलाते हुए कहा कि भारत के बेंगलुरु में एक टेस्ट मैच के बाद उनकी टीम बस पर पत्थरबाजी हुई थी। वह अब्दुल रज्जाक के साथ एक कार्यक्रम में गए थे। वहां उन्होंने कहा- वह हमारे लिए प्रेशर मैच था। हम तब चौके और छक्के लगाते थे, लेकिन स्टेडियम में कोई हमारे लिए ताली नहीं बजा रहा था। अगर अब्दुल रज्जाक को याद हो, जब हमने बेंगलुरु में टेस्ट मैच जीता था, हमारी बस पर पत्थर फेंके गए थे। हमेशा दबाव होता है, लेकिन आपको उसको एंजॉय करना चाहिए। कुछ खिलाड़ी कह रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम को भारत की यात्रा नहीं करनी चाहिए। मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं। मुझे लगता है कि हमें वहां जाना चाहिए और मैच जीतने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोल हुए शाहिद अफरीदी

इस बयान का वीडियो भी सामने आया है। इस बयान के बाद वह ट्रोल भी हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें श्रीलंकाई टीम पर बुलेट दागे जाने की याद दिलाई। 
हालांकि, अफरीदी का बयान झूठा बताया जा रहा है, क्योंकि अफरीदी जिस टेस्ट की बात कर रहे हैं, वह 2005 में खेला गया था। तब पाकिस्तान की टीम ने बेंगलुरु में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट में 168 रन से जीत हासिल की थी। हालांकि, मैच के बाद तब इस तरह की घटना की कोई रिपोर्ट सामने आई थी। इतना ही नहीं पाकिस्तान की टीम उस टेस्ट के बाद अगले 20 दिनों तक भारत में रही थी। टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था और फिर छह वनडे मैचों की सीरीज भी खेली गई थी। वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बनाई थी। फिर पाकिस्तान ने बाउंस बैक करते हुए अगले चार मैच जीते थे और सीरीज 4-2 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप और एशिया कप को लेकर पाकिस्तान का बवाल

2023 वर्ल्ड कप की बात करें तो आईसीसी ने 27 जून को शेड्यूल जारी किया था। हालांकि, पीसीबी को शेड्यूल से आपत्ति थी और उन्होंने अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेन्यू को बदलने की मांग की थी। पाकिस्तान अफगानिस्तान से चेपक में और ऑस्ट्रेलिया से चिन्नास्वामी में नहीं भिड़ना चाहता था। हालांकि, आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी की मांगों को ठुकरा दिया था। इसके बाद पाकिस्तान के खेल मंत्री अहसान मजारी ने बयान दिया था कि 'एशिया कप के लिए भारत को पाकिस्तान आना ही होगा, नहीं तो हम भी वर्ल्ड कप के लिए न्यूट्रल वेन्यू की मांग करेंगे'। इस पर बीसीसीआई ने पलटवार करते हुए साफ कर दिया था कि कुछ हो जाए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। अरुण धूमल ने हाल ही में आईसीसी की बैठक से पहले कहा था कि एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर तय शेड्यूल के मुताबिक ही खेला जाएगा।

भारत पाकिस्तान महामुकाबला 15 अक्तूबर को

एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका की सहमेजबानी में खेला जाएगा। पाकिस्तान में चार और श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे, जिनमें सुपर-फोर और फाइनल मैच भी शामिल है। वहीं, टीम इंडिया अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। पाकिस्तान को अपने घर पर भी चार में से सिर्फ एक मैच खेलने को मिलेगा। हालांकि, शनिवार को पाकिस्तान ने एशिया कप में उनके देश में मैच बढ़ाने की मांग की है। एशिया कप के बाद भारत में वर्ल्ड कप खेला जाना है। पाकिस्तान की टीम भारत में पांच वेन्यू पर मैच खेलेगी। इनमें हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकबाला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed