फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi slams PCB for not playing in Ahmedabad asks Is Ahmedabad Pitch Haunted

ODI WC: 'क्या अहमदाबाद की पिच आग उगलती है या वहां भूत आते हैं'? जानें क्यों पीसीबी पर भड़के शाहिद अफरीदी

Sat, 17 Jun 2023 01:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 01:46 PM IST
सार

वनडे विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद के मैदान में होने की संभावना है। हालांकि, पीसीबी ने अहमदाबाद की बजाय किसी दूसरे मैदान में खेलने की इच्छा जाहिर की है। इस मामले पर शाहिद अफरीदी ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड को फटकार लगाई है। 
 

विज्ञापन
Shahid Afridi slams PCB for not playing in Ahmedabad asks Is Ahmedabad Pitch Haunted
नजम सेठी और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान का हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। एसीसी ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि एशिया कप में पाकिस्तान चार मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि बाकी के नौ मैच श्रीलंका में होंगे। एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन बीसीसीआई यहां अपनी टीम भेजने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद पीसीबी ने धमकी दी थी कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान आकर एशिया कप के मैच नहीं खेलेगी तो पाकिस्तान की टीम भारत आकर विश्व कप के मुकाबले भी नहीं खेलेगी। 
विज्ञापन


अब एशिया कप में पाकिस्तान और भारत दोनों देशों का खेलना तय हो गया है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान की टीम भारत आकर विश्व कप खेलेगी या नहीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी का कहना है कि सरकार से अनुमति मिलने पर ही पीसीबी अपने खिलाड़ियों को भारत भेजेगा। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वनडे विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद के मैदान में हो सकता है। हालांकि, पीसीबी ने इस मैदान में खेलने पर आपत्ति जाहिर की है। इस मामले पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड को फटकार लगाई है।
विज्ञापन


शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर कहा "वे अहमदाबाद की पिचों पर खेलने से क्यों मना कर रहे हैं? क्या यह आग उगलती है या यहां भूत-प्रेत आते हैं? जाओ और खेलो- जाओ, खेलो और जीतो। यदि ये अनुमानित चुनौतियां हैं, तो इनसे निपटने का एकमात्र तरीका एक बड़ी जीत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


46 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि पीसीबी को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और इस मैदान पर खेलने से मना करने की बजाय भारत को उनकी सरजमीं पर मात देकर मैदान पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा "दिन के अंत में जो मायने रखता है वह पाकिस्तान टीम की जीत है। सब कुछ वहीं निहित है। इसे बल्कि सकारात्मक रूप से लें। यदि वे (भारत) वहां सहज हैं, तो आपको जाना चाहिए, खचाखच भरे भारतीय दर्शकों के सामने जीत हासिल करनी चाहिए और उन्हें दिखाना चाहिए कि आपके अंदर कितनी क्षमता है।" 


वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में अक्तूबर और नवंबर के महीने में होगा। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आने वाले समय में आईसीसी विश्व कप का शेड्यूल जार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed