फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi Message To PCB make One Captain For All Three Formats Shaheen Shah Afridi Shan Masood Babar Azam

Pakistan Cricket: दामाद शाहीन और शान मसूद पर अफरीदी ने साधा निशाना! कप्तानी पर पीसीबी को दी यह नसीहत

Wed, 31 Jan 2024 12:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 31 Jan 2024 12:23 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज गंवानी पड़ी। इससे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी काफी निराश हैं।

विज्ञापन
Shahid Afridi Message To PCB make One Captain For All Three Formats Shaheen Shah Afridi Shan Masood Babar Azam
शाहिद अफरीदी और शाहीन अफरीदी - फोटो : PSL/shaheen Afridi/Instagram

विस्तार

वनडे विश्व कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़े स्तर पर बदलाव हुए। कोच से लेकर कप्तान तक बदल दिए गए। बाबर आजम अब किसी भी फॉर्मेट में कमान नहीं संभाल रहे हैं। टेस्ट की कप्तानी शान मसूद और टी20 की शाहीन अफरीदी को सौंपी गई। इसके बावजूद नतीजे अच्छे नहीं आए। ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज गंवानी पड़ी। इससे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी काफी निराश हैं।
विज्ञापन


अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कप्तानी को लेकर अंदरूनी कलह को रोकने के लिए सभी प्रारूपों में एक ही कप्तान रखने की नीति का पालन करने का आग्रह किया है। अफरीदी ने कहा, ''पीसीबी को सभी प्रारूपों के लिए एक कप्तान रखना चाहिए और उप-कप्तान रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। इससे उन सभी खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश जाएगा जो प्रभारी हैं।''
विज्ञापन


कोच और कप्तान को मिले तीन साल का समय
टीम निदेशक मोहम्मद हफीज के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए अफरीदी ने कहा कि कप्तान और टीम प्रबंधन को कम से कम तीन साल का अनुबंध मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर आपको लगता है कि मोहम्मद हफीज अच्छे हैं तो उन्हें सिर्फ एक सीरीज के आधार पर न आंकें, उन्हें उचित समय दें और यही बात कप्तान पर भी लागू होनी चाहिए, उन्हें तीन साल तक टीम में रहना चाहिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 टीम में बदलाव की आवश्यकता नहीं
अफरीदी ने कहा कि इस साल होने वाले विश्व कप से पहले टी20 टीम के खिलाड़ियों को लंबा मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ''टी20 विश्व कप इस साल बहुत कठिन टूर्नामेंट होने वाला है और कुछ बहुत मजबूत टीमें खिताब की तलाश में हैं। मुझे भी नहीं लगता कि टीम में कोई बदलाव करने का समय है। हमें बस खिलाड़ियों के उसी समूह को जारी रखने और उन्हें आत्मविश्वास देने की जरूरत है। लेकिन हां, मैं फखर जमान और सैम अयूब को टी20 में बल्लेबाजी की शुरुआत करते देखना चाहूंगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed