फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridi can dismiss from his captainship after world cup

भारत से हार का अफरीदी को भुगतना होगा खामियाजा!

Tue, 22 Mar 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Mar 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
shahid afridi can dismiss from his captainship after world cup
- फोटो : getty

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम की भारत के हाथों हार ने कप्तान शाहिद अफरीदी की कुर्सी खतरे में डाल दी है। पहले ही मीडिया में भारत में पाकिस्तान से ज्यादा प्यार मिलने की बात कहकर आलोचनाएं झेल रहे उनके लिए मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


नौबत यह आ गई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टी-20 विश्व कप के दौरान ही उन्हें कप्तानी से हटाने की योजना पर भी विचार कर रहा है। चाहे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में टीम का प्रदर्शन जैसा भी हो।
विज्ञापन


पीसीबी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अफरीदी की कप्तानी और उनके प्रदर्शन को लेकर बोर्ड में अंसतुष्टि पैदा हो गई है। यदि वह मौजूदा टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास नहीं लेते हैं तो उन्हें कप्तानी से तो हटा ही दिया जाएगा। एक खिलाड़ी के तौर पर भी उनके दिन अब लद गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मीडिया में अपने बयान को लेकर पहले ही बोर्ड अफरीदी से खफा था और अब उसका मानना है कि अगले कप्तान के बारे में सोचना होगा। एशिया कप में भी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और इस संबंध में पीसीबी ने जो जांच समिति गठित की थी उसकी तीन बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के प्रदर्शन पर नाखुशी जताई गई है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने इस तरह के संकेत दिए हैं कि मौजूदा चयन समिति को टी-20 विश्व कप के बाद हटा दिया जाएगा। अन्य सूत्र का कहना है कि यदि पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल और यहां तक कि खिताब भी जीतने में सफल रही तब भी हारून रशीद की अगुआई में बनी चयन समिति के सदस्यों का हटना तय है।

एशिया कप में टीम के खराब प्रदर्शन की जांच कर रही जांच समिति ने मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद के अलावा अन्य सदस्यों सलीम जाफर, अजहर खान और कबीर खान से अलग-अलग बात की है। कई सदस्यों का कहना है कि मुख्य चयनकर्ता उन्हें कई अहम फैसलों को लेकर उन्हें विश्वास में नहीं लेते।

पीसीबी मौजूदा कोच वकार यूनुस का भी अनुबंध बढ़ाने के हक में नहीं है जोकि गर्मियों में इंग्लैंड दौरे से पहले खत्म हो रहा है। पहले चर्चा थी कि कम से कम इंग्लैंड दौरे तक उन्हें पद पर रखा जा सकता है लेकिन अब किसी विदेशी या पूर्व क्रिकेटर को दायित्व सौंपा जा सकता है। पूर्व क्रिकेटरों में आकिब जावेद का नाम सबसे ऊपर है जोकि पहले सीनियर टीम के गेंदबाजी कोच रहे हैं और अब अंडर-19 टीम से जुड़े हैं।

दूसरी ओर, पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने कहा है कि अफरीदी को टी-20 विश्व कप के बाद कप्तानी से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड और अफरीदी के बीच इस बात की सहमति पहले ही बन चुकी है कि वह टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे। शहरयार ने कहा कि वह विश्व कप तक कप्तान हैं और उन्होंने पहले ही कह दिया है कि वह विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे लेकिन अगर वह संन्यास को लेकर अपना इरादा बदलते भी हैं तो भी हमें यह देखना होगा कि वह बतौर खिलाड़ी टीम में जगह बना पाते हैं कि नहीं।

पाक मीडिया ने भी कोच और कप्तान को लताड़ा

shahid afridi can dismiss from his captainship after world cup

पाकिस्तान की टी-20 विश्व कप में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने राष्ट्रीय टीम के कोच वकार यूनिस और कप्तान शाहिद अफरीदी की गलत रणनीति और टीम चयन को लेकर कड़ी आलोचना की है। मेजबान भारत ने शनिवार रात ईडन गार्डन में वर्षा से प्रभावित कम स्कोर वाले मैच में पाकिस्तान को पहले पांच विकेट पर 118 रन बनाने दिए और फिर टर्निंग विकेट पर 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बारिश की वजह से मैच 18-18 ओवर का कर दिया गया था।

पिच में नमी थी और पाकिस्तान ने अपनी अंतिम एकादश में चार तेज गेंदबाज रखे थे। उसने बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम को बाहर कर दिया था। उसकी रणनीति उल्टी पड़ गई क्योंकि पिच से पहले ओवर से ही काफी टर्न मिल रहा था। समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ने चार तेज गेंदबाज शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

अखबार ने शनिवार को मैच से पहले इमरान खान की खिलाड़ियों के साथ मुलाकात के संदर्भ में लिखा है, यह अच्छा है कि दिग्गज खिलाड़ी ने खिलाड़ियों से बातचीत की। एक बड़े मैच से पहले खिलाड़ियों के ऊपर से दबाव कम करना अच्छा है लेकिन यदि टीम प्रबंधन और कप्तान क्रिकेट पिच को पढ़ने में नाकाम रहते हैं या सही खिलाड़ियों को टीम में नहीं रखते हैं तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है।

पत्र के मुताबिक, ऐसी पिच पर चार तेज गेंदबाज उतारे गए जो शुरू से टर्न ले रही थी। पिच नरम और पूरी तरह से तैयार नहीं थी। और लग रहा था कि इसका किसी के पास जवाब नहीं है। ‘द नेशन’ समाचार पत्र के मुताबिक, क्रिकेट में लड़कों पर भारी पड़ीं लड़कियां। इस तरह से उसने पुरुष राष्ट्रीय टीम की हार का मजाक उड़ाया है क्योंकि आईसीसी महिला विश्व कप में शनिवार को ही नई दिल्ली में पाक की महिला टीम डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत को दो रन से हराने में सफल रही थी।

पाक प्रशंसकों ने टीवी सेट तोड़े
टी-20 विश्व कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों राष्ट्रीय टीम की हार से निराश पाकिस्तान में कई प्रशंसकों ने अपने टीवी सेट तक तोड़ डाले। भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था। भारत ने जैसे ही जीत दर्ज की वैसे ही निराश क्रिकेट प्रशंसक सड़कों पर उतर आए और अपनी नाराजगी जाहिर की।

टेलीविजन चैनलों पर इस दौरान कुछ इलाकों में प्रशंसकों को अपने टीवी सेट तोड़ते हुए भी दिखाया गया। कुछ स्थानों पर प्रशंसकों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम के खिलाफ नारे भी लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed