फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridi advice pakistan to not concern about kashmir

शाहिद अफरीदी की पाक को सलाह- कश्मीर की चिंता न करो, पहले अपना घर संभालो

Wed, 14 Nov 2018 02:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
shahid afridi advice pakistan to not concern about kashmir
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर बयान दिया, जिस पर विवाद होने लगा है। अफरीदी ने इंग्लैंड की संसद कही जाने वाली हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा कि पाक को कश्मीर की चिंता नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाक के पूर्व ऑलराउंडर ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान को पहले अपने चार प्रांत पर ध्यान देना चाहिए, जिसके चलते उसे कश्मीर की चिंता फिलहाल नहीं करनी चाहिए। बता दें कि अफरीदी अपनी संस्था शाहिद अफरीदी फाउंडेशन से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


बकौल अफरीदी, कश्मीर को आजाद मुल्क बनने देना चाहिए। वहां लोग मर रहे हैं, जो नहीं होना चाहिए। मानवता जीवित रहनी चाहिए। यह देखकर बहुत दुख होता है कि लोग बेवजह मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 




याद हो कि पाकिस्तान के नए वजीर-ए-आजम इमरान खान ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे को जल्द सुलझाने की बात कही थी। वैसे, अफरीदी पहले भी कई बार जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दे पर बयान दे चुके हैं।

पिछले वर्ष भारत में संपन्न वर्ल्ड टी-20 के दौरान पूर्व कप्तान ने कहा था कि कश्मीर के लोगों ने आकर हमारी हौसला अफजाई की। मैं तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं। अफरीदी के इस बयान पर बवाल हुआ था। यही नहीं, अफरीदी ने कश्मीर की आजादी के संबंध में कई ट्वीट भी किए हैं। अब उनके इस बयान का क्या असर होगा, यह देखने वाली बात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed