फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shaheen Afridi and babar Azam on top in ICC Rankings kuldeep yadav gains seven sports in Bowlers Rankings

ICC ODI Ranking: गेंदबाजी-बल्लेबाजी दोनों रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी टॉप पर, कुलदीप को दो स्थान का फायदा

Wed, 01 Nov 2023 02:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 02:43 PM IST
सार

आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत के कुलदीप यादव को फायदा हुआ है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पाकिस्तानी के खिलाड़ी शीर्ष पर हैं। शुभमन गिल के पास बाबर को पीछे करने का मौका है। 

विज्ञापन
Shaheen Afridi and babar Azam on top in ICC Rankings kuldeep yadav gains seven sports in Bowlers Rankings
बाबर आजम, कुलदीप यादव, शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भले ही पाकिस्तान का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा है, लेकिन आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का जलवा कायम है। बल्लेबाजों में बाबर आजम की बादशाहत कायम है। वहीं, गेंदबाजों में शाहीन अफरीदी दुनिया के नए नंबर एक वनडे गेंदबाज बन गए हैं। शाहीन ने ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन


अफरीदी ने विश्व कप में पाकिस्तान के लिए सनसनीखेज प्रदर्शन किया है और टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, दोनों ने 16 विकेट लिए हैं। अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया और नौ स्थान की छलांग के साथ वनडे रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाज बन गए। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड (दूसरे), भारत के मोहम्मद सिराज (तीसरे) और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज (चौथे) स्थान पर हैं। कुलदीप यादव (सातवें) और मुजीब उर रहमान (आठवें) स्थान पर हैं। इन दोनों को दो स्थान का फायदा हुआ है। यह पहली बार है कि अफरीदी ने किसी भी प्रारूप में नंबर एक रैंकिंग हासिल की है और अब पाकिस्तान के दो खिलाड़ी एक साथ दो वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वनडे में शीर्ष बल्लेबाज बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबर ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ नौ रन बनाए और अब वह दूसरे स्थान पर मौजूद शुभमन गिल से सिर्फ दो अंक आगे हैं। उन्होंने विश्व कप की सात पारियों में कुल 216 रन बनाए हैं और उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी भारत के शुभमन गिल अभी तक चार पारियों में सिर्फ 104 रन ही बना पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वार्नर विश्व कप में अपने 413 रन के दम पर एक स्थान ऊपर उठकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा टूर्नामेंट में अपने 398 रन के दम पर तीन स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।


नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने विश्व कप में छह पारियों में 204 रन बनाए हैं और वनडे बल्लेबाजों की सूची में 11 स्थान ऊपर चढ़कर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन वनडे ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं, दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन दो पायदान ऊपर नौवें स्थान पर और न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र 14 स्थान चढ़कर 17वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed