फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahbaz Nadeem retires from international and India’s domestic cricket, shared emotional post

Shahbaz Nadeem: भारतीय गेंदबाज शाहबाज ने लिया अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास, जानिए कैसा रहा करियर

Tue, 05 Mar 2024 08:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 05 Mar 2024 08:46 PM IST
सार

भारत के लिए दो टेस्ट मैचों में आठ विकेट हासिल करने वाले शाहबाज नदीम ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।

विज्ञापन
Shahbaz Nadeem retires from international and India’s domestic cricket, shared emotional post
shahbaz nadeem - फोटो : social Media

विस्तार

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने दुनिया भर की विभिन्न घरेलू लीगों में खेलने की इच्छा जताई। 34 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के लिए दो टेस्ट मुकाबले खेले। हालांकि, 2019 के बाद उन्हें मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन


शाहबाज ने अपने 20 साल के घरेलू करियर को खत्म करने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्हें आखिरी बार राजस्थान के खिलाफ रणजी मुकाबला खेलते देखा गया। इस दौरान उन्होंने तीन विकेट लिए। इसके उन्होंने 46 रन भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahbaz Nadeem (@shahbaz1208)


सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट
नदीम ने इंस्टा पर भावुक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा, "मैं लंबे समय से अपने संन्यास पर विचार कर रहा था और अब मैंने फैसला किया है कि मैं तीनों प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। नदीम ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया, मुझे हमेशा लगता है कि जब आपके पास कुछ प्रेरणा होती है, तो आप खुद को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हालांकि, अब मुझे पता है कि मुझे भारतीय टीम में मौका नहीं मिलेगा, इसलिए बेहतर होगा कि मैं युवा क्रिकेटरों को मौका दूं। अब मैं दुनिया भर की टी20 लीगों में खेलने की भी योजना बना रहा हूं।"

प्रथम श्रेणी में चटकाए 500 से अधिक टेस्ट
भारत के लिए दो टेस्ट मैचों में शाहबाज नदीम को आठ विकेट मिले। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 500 से अधिक विकेट दर्ज हैं। 140 मुकाबलों में स्पिन गेंदबाज ने 542 विकेट अपने नाम किए। वहीं, 134 लिस्ट ए मैचों में उन्हें 175 सफलताएं मिलीं जबकि 150 टी20 मुकाबलों में वह 125 विकेट लेने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed