{"_id":"5d39bbaf8ebc3e6cb12ea09a","slug":"shahbaz-nadeem-five-fer-helps-india-a-to-dismiss-west-indies-a-in-unofficial-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाज के पंच से विंडीज ए 228 पर सिमटी, भारत ए के स्पिनर ने 62 रन देकर पांच विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शाहबाज के पंच से विंडीज ए 228 पर सिमटी, भारत ए के स्पिनर ने 62 रन देकर पांच विकेट
Fri, 26 Jul 2019 08:09 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 26 Jul 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
शाहबाज नदीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट के शुरुआती दिन वेस्टइंडीज ए को 228 रन पर समेटकर दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 70 रन बना लिए। सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल 31 और शुभमन गिल नौ रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन
बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने भारत ए के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट झटके। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ए के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने वेस्टइंडीज को कहीं भी मौका नहीं दिया और उसके 97 रन पर पांच विकेट झटक लिए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (61 रन देकर दो विकेट) ने शुरू में विकेट चटकाए जबकि नदीम ने मध्यक्रम को झकझोरा जिससे मेजबान टीम बुधवार को अंतिम सत्र में 66.5 ओवर में सिमट गई।
विज्ञापन
भारत ए ने इसके जवाब में अच्छी शुरूआत की जिसमें पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन (28) ने पहले विकेट के लिये 61 रन की भागीदारी निभायी। लेकिन ईश्वरन 18वें ओवर में जोमेल वारिकन का शिकार बन गए।
विज्ञापन