{"_id":"638da5abb500c8051e7055ac","slug":"shafali-verma-to-lead-india-in-u19-women-s-wc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"U19 Women's WC: अंडर-19 महिला विश्व कप में शेफाली होंगी भारत की कप्तान, पढ़ें किन खिलाड़ियों को मिला मौका?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 Women's WC: अंडर-19 महिला विश्व कप में शेफाली होंगी भारत की कप्तान, पढ़ें किन खिलाड़ियों को मिला मौका?
Mon, 05 Dec 2022 02:03 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 05 Dec 2022 02:03 PM IST
सार
Under-19 Women's World Cup 2023: विश्व कप के अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी भारत की अंडर-19 महिला टीम का एलान कर दिया गया है। शेफाली को कप्तान और श्वेता को उपकप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर ऋचा घोष भी इस टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम का चयन किया है।"
आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के पहले संस्करण में 16 टीमें होंगी। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी, 2023 तक होगा। भारत को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। प्रत्येक समूह की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स राउंड में आगे बढ़ेंगी, जहां टीमों को छह के दो समूहों में रखा जाएगा।

प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 27 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा। फाइनल 29 जनवरी को इसी मैदान पर होगा।
शेफाली भारत के लिए लंब समय से खेल रही हैं और उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में उनके साथ खेलने से टीम का बाकी युवा खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी। शेफाली के अलावा ऋषा घोष भी भारत की मुख्य टीम के लिए कई मैच खेल चुकी हैं। उनका साथ भी अन्य खिलाड़ियों के लिए काफी उपयोगी होगा।
महिला अंडर-19 विश्व कप का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। आईसीसी लगातार महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में महिला विश्व कप की शुरुआत हुई है।

टी20 विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम
शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव , मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी, शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।
रिजर्व खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।