फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shafali Verma’s Fairytale Journey: From Standby to the Youngest Player of the Final in Just Six Days

शेफाली का स्वप्निल सफर: 6 दिन पहले तक टीम में नहीं थीं, किस्मत ऐसी पलटी कि सबसे युवा प्लेयर ऑफ द फाइनल बनीं

Mon, 03 Nov 2025 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Nov 2025 08:59 AM IST
सार

21 साल 279 दिन की उम्र में शेफाली वर्मा विश्व कप फाइनल (पुरुष या महिला) में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाली सबसे युवा क्रिकेटर बनीं।

विज्ञापन
Shafali Verma’s Fairytale Journey: From Standby to the Youngest Player of the Final in Just Six Days
शेफाली वर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल सिर्फ भारत की जीत की कहानी नहीं था, बल्कि यह शेफाली वर्मा की पुनर्जन्म जैसी गाथा थी। छह दिन पहले तक उनका नाम टीम इंडिया की वर्ल्ड कप स्क्वॉड में भी नहीं था, लेकिन किस्मत ने पलटी मारी, प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद उन्हें बुलावा आया और उन्होंने मौके को इतिहास में बदल दिया।
विज्ञापन


21 साल 279 दिन की उम्र में शेफाली वर्मा विश्व कप फाइनल (पुरुष या महिला) में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाली सबसे युवा क्रिकेटर बनीं। ये वही शेफाली हैं जिन्हें कुछ महीने पहले तक वनडे सेटअप से बाहर माना जा रहा था, जिनका नाम चयन की चर्चाओं में तक नहीं था, लेकिन आज वो भारतीय क्रिकेट के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई हैं।
विज्ञापन

Shafali Verma’s Fairytale Journey: From Standby to the Youngest Player of the Final in Just Six Days
शेफाली वर्मा - फोटो : BCCI Women
सालभर बाद वापसी और फाइनल में धमाका
शेफाली ने जुलाई 2022 में अपना पिछला वनडे अर्धशतक बनाया था। उसके बाद से 13 पारियों में वो एक भी फिफ्टी नहीं बना पाई थीं, जिनमें नौ बार वो 15 रन से कम और छह बार तो एक अंक में ही आउट हुईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया, 2024-25 सीजन में 75.28 की औसत और 152 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, और WPL 2025 में चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं।

फिर जब किस्मत ने दरवाजा खोला, तो शेफाली ने उसे पकड़ लिया। सेमीफाइनल में शानदार वापसी के बाद फाइनल में उन्होंने अर्धशतक जमाया। और जब दक्षिण अफ्रीका की एनेके बॉश ने उन्हें 56 रन पर कैच छोड़ दिया, तो मानो किस्मत ने खुद उनके हाथों में बल्ला थमा दिया। शेफाली ने उस मौके को भुनाया और भारत को 52 साल बाद महिला विश्व कप का चैंपियन बना दिया। उन्होंने इस जीवनदान का फायदा उठाकर 78 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। इसके अलावा मारिजाने कैप और सुने लूस के महत्वपूर्ण विकेट भी लिए।

Shafali Verma’s Fairytale Journey: From Standby to the Youngest Player of the Final in Just Six Days
शेफाली प्लेयर ऑफ द फाइनल रहीं - फोटो : Twitter
शेफाली बोलीं- भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने भेजा था
मैच के बाद शेफाली ने अपनी भावनाएं कुछ यूं बयां कीं। उन्होंने कहा, 'मैंने शुरू में कहा था कि भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है। और आज वो सच हो गया। मैं बहुत खुश हूं कि हमने आखिरकार विश्व कप जीत लिया। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती।'

उन्होंने आगे कहा, 'टीम में देर से बुलाए जाने के बाद फोकस करना मुश्किल था, लेकिन मैंने खुद पर भरोसा रखा। मेरे माता-पिता, भाई और दोस्तों ने बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने हमेशा कहा कि शांत रहो और अपनी खेल पर भरोसा रखो। आज वो सब काम कर गया।'

शेफाली ने स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का भी शुक्रिया अदा किया, 'स्मृति दीदी लगातार मुझसे बात कर रही थीं, हरमन दीदी हमेशा सपोर्ट करती रहीं। सीनियर्स ने कहा कि अपना गेम खेलो, डरना नहीं। जब इतना भरोसा मिलता है तो आप बस मैदान में मुस्कुराते हुए खेलते हैं।'
विज्ञापन

Shafali Verma’s Fairytale Journey: From Standby to the Youngest Player of the Final in Just Six Days
शेफाली वर्मा।
सचिन तेंदुलकर से मिली प्रेरणा
शेफाली ने बताया कि सचिन तेंदुलकर उनके प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सचिन सर बालकनी में थे, उन्हें देखकर अलग ही जोश आया। मैं उनसे बात करती रहती हूं। वो हमेशा मुझे आत्मविश्वास देते हैं। फाइनल में उन्हें देखकर लगा कि मेरी मेहनत रंग लाई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed