फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shafali Verma regains top spot in ICC Women T20I batter Rankings Smriti mandhana on Fourth spot

ICC Women T20I Rankings: महिला टी-20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा पहले पायदान पर पहुंची, स्मृति मंधाना को एक स्थान का नुकसान

Tue, 25 Jan 2022 03:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 03:15 PM IST
सार

शेफाली वर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ और वो महिला बल्लेबाजों टी-20 रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं स्मृति मंधाना को एक स्थान का नुकसान हुआ है। हालांकि मंधाना अभी भी टॉप-10 में बनी हुई हैं। 

विज्ञापन
Shafali Verma regains top spot in ICC Women T20I batter Rankings Smriti mandhana on Fourth spot
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत की शेफाली वर्मा ने एक बार फिर शीर्ष टी-20 बैटर का स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है। अब शेफाली के पास 726 अंक हैं वो मूनी से दो अंक आगे हैं। वहीं शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ीदार स्मृति मंधाना को एक स्थान का नुकसान हुआ है। मंधाना अब महिला बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ चुकी हैं। उनके पास 706 अंक हैं और वो पहले स्थान पर काबिज शेफाली से 27 अंक पीछे हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग और ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें रैंकिंग में इसका फायदा मिला है। इन दोनों ने सीरीज के एकमात्र मैच में दूसरे विकेट के लिए 144 रन की नाबाद साझेदारी की थी। लैनिंग ने 44 गेंदों में 64 रन बनाए थे और अब उन्होंने स्मृति मंधाना को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं 49 गेंद पर 91 रन बनाने वाली ताहलिया को 29 स्थान का फायदा हुआ है और वो 28वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


चमारी अटापट्टू भी टॉप-10 में शामिल
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने कॉमनवेल्थ खेलों के क्वालीफायर मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 221 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें छह स्थान की बढ़त मिली है और वो आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। बांग्लादेश की मुर्शिदा खातून भी 35 पायदान के फायदे के साथ 48वें स्थान पर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी वॉट (70) और टैमी ब्यूमोंट (30) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  82 रन की साझेदारी की थी और उन्हें भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा मिला है। वॉट तीन पायदान के फायदे के साथ 13वें और ब्यूमोंट दो पायदान के फायदे के साथ 16वें स्थान पर आ चुकी हैं। इन दोनों के साथ इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट भी शीर्ष 20 में शामिल हैं।


ऑलराउंडर में दीप्ती शर्मा तीसरे स्थान पर

ऑलराउंडर की रैंकिंग में दीप्ती शर्मा को एक स्थान का फायदा मिला है और वो तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं सोफी डिवाइन पहले और नैतली शिविर दूसरे स्थान पर कायम हैं। स्कॉटलैंड की काथरिन ब्रॉयस चौथे स्थान पर लुढ़क गई हैं। चमारी अटापट्टू एक स्थान के फायदे के साथ सातवें स्थान पर आ चुकी हैं। पांचवें और छठे स्थान पर वेस्टइंडीज के हेली मैथ्यूज और स्टीफनी टेलर का कब्जा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed