{"_id":"fd536a00-6316-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"services-batsmen-fight-back-after-mumbai-score-454-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी में सर्विसेज ने रोकीं मुंबई की सांसें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी में सर्विसेज ने रोकीं मुंबई की सांसें
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Sun, 20 Jan 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन जैसे-जैसे ढल रहा था पूरी मुंबई टीम की सांसें थमती जा रही थीं। मेहमानों को एक अदद विकेट की किस तरह तलाश थी कि सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी को सर्विसेज के स्टार बल्लेबाज यशपाल सिंह को समय बर्बाद नहीं करने का पाठ पढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन
इस रणजी ट्रॉफी सत्र का यह पहला उदाहरण है जब परिणाम नहीं निकलता देख मैच को छठे दिन के लिए खिसकाना पड़ा। अब फाइनल की राह के लिए मुंबई को जहां सात विकेटों की दरकार है वहीं सर्विसेज को 291 रन चाहिए। सोमवार को अगर सर्विसेज की पारी पूरी नहीं हो पाती है और वह मुंबई के 454 रनों के स्कोर को पार नहीं कर पाते हैं तो फिर मैच का परिणाम निकालने के लिए टॉस उछालना पडे़गा।
विज्ञापन
रविवार को मैच एक बार फिर देर से शुरू हुआ। पिच पूरी तरह सूखने के बाद अंपायरों ने दोपहर 12 बजे खेल शुरू कराया। नाबाद बल्लेबाज तारे व अगरकर ने तेजी से खेलना शुरू किया। तारे को 120 रनों पर शादाब नजर ने आउट किया। उसके बाद अगरकर 145 रनों की पारी खेल अभिषेक सिन्हा का शिकार बने। मुंबई ने नौ ओवरों में 74 रन बनाकर अपनी पारी आठ विकेट गिरने के बाद 454 रनों पर घोषित कर दी।
विज्ञापन
सर्विसेज की शुरूआत अच्छी नहीं रही उनके दोनों उद्घाटक बल्लेबाज नकुल वर्मा (13) व प्रतीक देसाई (4) को धवल कुलकर्णी व अंकित चव्हाण पवेलियन भेज दिया। अंशुल गुप्ता ने कप्तान सौम्य रंजन स्वैन के साथ मुंबई की परेशानी बढ़ानी शुरू की। अंशुल को 31 रनों पर शार्दुल ठाकुर ने स्लिप में कौस्तुभ पवार के हाथों लपकवाया।
72 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद स्वैन का यशपाल ने बखूबी साथ दिया। खराब रोशनी के चलते अंपायरों ने जिस वक्त खेल रोका दोनों बल्लेबाज 92 रन जोड़ चुके हैं। खब्बू स्वैन बेहतरीन 64 व यशपाल 43 रन बनाकर डटे हुए हैं। दोनों को आउट करने को मुंबई ने सचिन के साथ मिलकर जाल बिछाया लेकिन नाकामयाब रहे।
सचिन फील्ड में आज पूरी तरह सजग रहे। उन्होंने फील्ड पर देरी लगाने के लिए यशपाल को डांट भी पिलाई। लेकिन अपने प्रशंसकों का भी पूरा ख्याल रखा। वह मैदान से लगातार हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार करते रहे। यहां तक मैदान पर घुस आए एक दर्शक ने उनके पैर छुए। उन्होंने उसकी पीठ पर हाथ भी रखा।