फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   server-down-how-fans-get-ticket-for-sachin-s-farewell

टिकट! सचिन के विदाई मैच की साइट 'क्लीन बोल्ड'

Mon, 11 Nov 2013 06:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Nov 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
server-down-how-fans-get-ticket-for-sachin-s-farewell

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार से शुरू हो रही है, लेकिन टिकटों की आनलाइन बिक्री करने वाली साइट सोमवार सुबह क्रैश हो गई।

विज्ञापन


ऐसे में प्रश्ांसकों के लिए सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट मैच को स्टेडियम में बैठकर देखने की हसरत अधूरी रह सकती है। साइट के क्रैश होने से अभी तक एक भी टिकट नहीं बिक पाई।
विज्ञापन


यह टेस्ट मैच 14 से 18 नवंबर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आखिरी मुकाबले के लिए टिकटों की सिर्फ आनलाइन बिक्री की सूचना के बाद महाराष्ट्र और आसपास के राज्यों से करीब पांच हजार दर्शक एमसीए के कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट क्रैश होने से क्रिकेटप्रेमियों ने हंगामा शुरू कर दिया और उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

ऑनलाइन बिक्री के लिए सिर्फ 3 हजार टिकट
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "दूसरे टेस्ट मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 11 नवंबर 2013 से सुबह 11 बजे से kyazoonga.com पर शुरू होगी और कुल तीन हजार टिकट बेचे जाएंगे।"

एमसीए ने पहले ही बता दिया था कि आम लोगों के लिए तीन हजार टिकट ही उपलब्ध रहेंगे। 10 हजार रुपए के दाम वाली 15 सौ टिकट स्पेशल वर्ग के लिए हैं। जबकि ऑनलाइन बिक्री के लिए 500, 1000 और 2500 रुपए के टिकट हैं। ऑन लाइन बिक्री में एक आदमी महज दो टिकट ही खरीद सकता है।

मुंबई टेस्ट के लिए मिलने वाले टिकट पर भी सचिन की तस्वीर लगी हुई है। इससे पहले कोलकाता में हुए टेस्ट मैच के लिए भी जो टिकट तैयार किया गया था उसमें भी सचिन की तस्वीर लगी हुई थी।

सचिन से रणजी खेलने का आग्रह करेगा एमसीए

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के उपाध्यक्ष रवि सावंत ने कहा कि एमसीए सचिन तेंदुलकर से घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के उनके फैसले पर दोबारा विचार करने और इस सीजन रणजी ट्रॉफी में खेलने का आग्रह करेगा।


सावंत ने कहा, "सचिन ने जब संन्यास की घोषणा की तब हम अपने चुनावों में व्यस्त थे। हम मुंबई टेस्ट मैच के बाद सचिन से मिलेंगे और मुंबई टीम के लिए इस सीजन रणजी ट्रॉफी खेलने का आग्रह करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed