{"_id":"dacd2a0c14b48116c66e89ac0bcc84c2","slug":"send-back-broad-in-tears-lehmann-asks-to-aussies-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेमैन का गुस्सा फूटा, कहा 'ब्रॉड का जीना हराम कर दो'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लेमैन का गुस्सा फूटा, कहा 'ब्रॉड का जीना हराम कर दो'
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मैचों की एशेज सीरीज अब खत्म होने की राह पर है लेकिन दोनों देशों की टीमों के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
अंपायरिंग और डीआरएस के खराब फैसलों के कारण सीरीज अब तक खासी विवादित रही है। लेकिन एक नए घटनाक्रम ने मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टीमों के बीच माहौल को और गरमा दिया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लेमैन ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को 'धोखेबाज' करार दिया। साथ ही उनका कहना है कि जब इंग्लिश टीम अगली बार रिटर्न एशेज सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया आए तो आस्ट्रेलियाई दर्शकों को ‘धोखेबाज’ ब्रॉड की हूटिंग करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।
विज्ञापन
लेमैन के अनुसार, ब्रॉड को इतना हूट किया जाए कि वह रोते हुए अपने देश वापस लौटे। उन्होंने कहा, ‘हमारे खिलाड़ी इस घटना को अभी भूले नहीं हैं और मौका मिलने पर वे ब्रॉड की आलोचना करने का कोई अवसर नहीं चूकेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई दर्शक इसका जवाब देंगें क्योंकि यह सरासर धोखाधड़ी है।’
इंग्लैंड ने 16 साल बाद दोहराया एक अनोखा फैसला
पांचवां टेस्ट शुरू होने से पहले एक ऑस्ट्रेलियाई रेडियो चैनल से बातचीत में कंगारू कोच ने कहा, ‘मैं चाहूंगा कि दर्शक इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत होते ही ब्रॉड के पीछे हाथ धोकर पड़ जाएं ताकि वह दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट जाएं। ब्रॉड को पता था कि उन्होंने स्लिप में कैच दिया है लेकिन वह क्रीज पर जमे रहे। ऐसे धोखेबाज खिलाड़ी को सबक सिखाया जाना बहुत जरूरी है।’
ऑस्ट्रेलियाई कोच का यह बयान उस समय आया है जब ब्रॉड ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि सीरीज के पहले टेस्ट मैच (ट्रेंट ब्रिज) में फिरकी गेंदबाज ऑस्टर अगर की गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा छुआ था जिसे विकेटकीपर ब्रैड हैडिन से छूटने के बाद कप्तान माइकल क्लार्क ने स्लिप में लपक लिया था।
लेकिन वह पिच पर खड़े रहे क्योंकि अंपायर अलीम दार ने उन्हें आउट नहीं दिया था। ऑस्ट्रेलिया के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए रेफरल ही नहीं बचे थे।
इंग्लैंड ने पहला मैच 14 रनों से जीता और मेजबान टीम ने सीरीज में चार में से तीन मैच जीतकर 3-0 की बढ़त बनाई हुई है।
लेमैन के इस बयान पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का अभी कोई बयान नहीं आया है।