फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   selectors difficulties increased

हार से चयनकर्ताओं का सिरदर्द बढ़ा

Mon, 26 Nov 2012 11:29 PM IST
मुंबई/स्पोर्टस डेस्क
मुंबई/स्पोर्टस डेस्क Updated Mon, 26 Nov 2012 11:29 PM IST
विज्ञापन
selectors difficulties increased
इंग्लैंड के हाथों दूसरे टेस्ट मैच में मिली शिकस्त के बाद भारतीय चयनकर्ताओं के लिए आगामी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया के चयन को लेकर सिरदर्द बढ़ गया है। बीसीसीआई के सचिव संजय जगदाले ने कहा कि संदीप पाटिल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय चयन समिति मंगलवार को अपनी बैठक में कोलकाता और नागपुर में होने वाले टेस्ट मैचों के लिए टीम का चयन करेंगे।
विज्ञापन


चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल सचिन को चुनने का रहेगा। सचिन पिछली 27 पारियों से शतक और दस पारियों से पचासा लगाने में नाकाम रहे हैं। पिछली दस पारियों में उन्होंने 15.3 की बेहद मामूली औसत से सिर्फ 153 रन बनाए हैं। सचिन के प्रदर्शन को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर खासे भड़के हुए हैं। लेकिन हर कोई उनके चयन को लेकर सीधे कुछ कहने से बच रहा है।

विज्ञापन


चयनकर्ता स्पिन विभाग में कुछ विविधता लाने के बारे में सोच सकते हैं। मुंबई में दोनों ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और आर अश्विन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। चयनकर्ता टीम में किसी लेग स्पिनर का चयन कर सकते है और ऐसे में उत्तर प्रदेश के पीयूष चावला को मौका मिल सकता है। हालांकि बल्लेबाजी विभाग में ज्यादा परिवर्तन की संभावना दिखाई नहीं दे रही है लेकिन सुरेश रैना पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed