फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sehwag said Rishabh Pant effort after huge loss speaks of the stuff he is made of hails youngster

IPL10: पंत की शानदार पारी को 'मुल्तान के सुल्तान' ने सराहा

Mon, 10 Apr 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Mon, 10 Apr 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
Sehwag said Rishabh Pant effort after huge loss speaks of the stuff he is made of hails youngster
ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आक्रामक और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। शनिवार को पिता के देहांत के बाद टीम में वापसी करते हुए उन्होंने आरसीबी के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम को जीत के मुहाने तक ले गए। लेकिन आखिरी ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड हो गए और मैच आरसीबी की झोली में चला गया। बावजूद इसके उनकी पारी की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। अपनी इस पारी से ऋषभ ने अपनी मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया है। 

विज्ञापन

पंत की शानदार पारी को देखने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, "क्रिकेट के क्षेत्र में इतने बड़े नुकसान के बाद खेलने के लिए बड़े दिल की आवश्यकता होती है, ऋषभ पंत ने अपने पिता को खोने के बाद खेलने का फैसला लिया, जो उसने किया वह काबिले तारीफ है। इसके बाद भी अपनी विनम्रता को  बनाए रखा, भगवान तुम्हारी रक्षा करे ऋषभ और इस दुख की घड़ी में तुम्हें शक्ति दे।"
विज्ञापन
शनिवार को आरसीबी के खिलाफ 158 रनों का पीछा करते हुए पंत ने 57 रन की एक जिम्मेदार पारी खेली। पंत के अलावा कोई और बल्लेबाज डेयरडेविल्स की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सका। हालांकि इस मैच में दिल्ली 15 रनों से हार गया, लेकिन युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने जबर्दस्त पारी खेली।

ऐसी स्थिति में खेली गई बेहतरीन पारी उनको विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों के साथ खड़ा करती है। आपको बता दें कि कोहली ने भी अपने पिता के निधन के बाद रणजी खेला था और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 1999 के विश्व कप के दौरान पिता को खो दिया था। उनका अंतिम संस्कार करने के बाद वह विश्नकप खेलने वापस लौटे थे और कीनिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed