{"_id":"136051f0-600b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"sehwag-one-day-career-is-far-from-over-says-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग का वन-डे कैरियर अभी खत्म नहीं: गांगुली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग का वन-डे कैरियर अभी खत्म नहीं: गांगुली
कोच्चि/एजेंसी
Updated Thu, 17 Jan 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि ओपनर वीरेंद्र सहवाग का वन-डे कैरियर अभी खत्म नहीं हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वन-डे सीरीज के पहले तीन मैचों से सहवाग को भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद अटकलें लगने शुरू हो गई कि उनका वन-डे कैरियर अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन
गांगुली ने कहा, ‘अभी आप ऐसा नहीं कह सकते। मेरा मानना है कि उनमें अभी भी काफी काबिलियत है। उन्होंने वन-डे में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आप किसी के बारे में ऐसा नहीं कह सकते। हम अभी सिर्फ इंतजार करेंगे और देखेंगे।’ महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट टीम का कप्तान बनाए रखने के सवाल पर गांगुली ने कहा कि इस बारे में सिर्फ चयनकर्ताओं को फैसला करना है। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत के युवा तेज गेंदबाज 2015 विश्व कप तक परिपक्व हो जाएंगे। गांगुली ने कहा, ‘यह एक युवा टीम है। उन्हें एक समय सीमा देना मुश्किल है। हमें अभी इंतजार करना और देखना होगा कि वे कितना समय लेते हैं।’
विज्ञापन