फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sehwag and pt usha appointed in khel ratna and arjun award selection committee

वीरेंदर सहवाग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पीटी उषा का मिलेगा साथ

Fri, 28 Jul 2017 10:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 28 Jul 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
sehwag and pt usha appointed in khel ratna and arjun award selection committee
विरेंद्र सहवाग। - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सहवाग को उस समिति का हिस्सा बनाया गया है, जो खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चुनाव करेगी। 
विज्ञापन


इस समिति में सहवाग को पूर्व दिग्गज एथलीट पीटी उषा का भी साथ मिलेगा। सहवाग और पीटी उषा को इस साल खेल रत्न व अर्जुन अवॉर्ड के चयन के लिए गठित 12 सदस्यीय समिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


रिटायर्ड जस्टिस सीके ठक्कर की अध्यक्षता वाली समिति की पुरस्कार विजेताओं का चयन करने के लिए 3 अगस्त को बैठक होगी। समिति के अन्य सदस्यों में मुकुंद किलेकर (मुक्केबाजी), सुनील डबास (कबड्डी), एमआर मिश्रा (पत्रकार), एस कन्नन (पत्रकार), संजीव कुमार (पत्रकार), लता माधवी (पैरा एथलीट), अनिल खन्ना (खेल प्रशासक), इंजेती श्रीवास्तव (महानिदेशक साई) और राजवीर सिंह (संयुक्त सचिव खेल मंत्रालय) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा देश को पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, किदंबी श्रीकांत और परुपल्ली कश्यप जैसे खिलाड़ी देने वाले कोच पुलेला गोपीचंद को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोपीचंद द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवॉर्ड की समिति में चुने गए हैं। गोपीचंद के साथ क्युइस्ट पंकज अडवाणी को भी इस कमेटी का हिस्सा बनाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed