{"_id":"a1f1e320-24ce-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sehwag-and-gambhir-did-not-make-good-start-in-ranji","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी में भी लंबी साझेदारी नहीं कर सके वीरू-गंभीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी में भी लंबी साझेदारी नहीं कर सके वीरू-गंभीर
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Nov 2012 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ रीवेंज सीरीज से ठीक पहले भारतीय सलामी जोड़ी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के बल्लों से रनों का सूखा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी के पहले मुकाबले में भी दोनों फार्म नहीं पा सके। विराट कोहली और उन्मुक्त चंद का बल्ला भी नहीं बोल सका। नतीजन अनजान इम्तियाज अहमद और प्रवीण कुमार की पेस गेंदबाजी के आगे दिल्ली पहले दिन 235 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह रही कि सितारों से सजे इस मुकाबले में बीसीसीआई का कोई चयनकर्ता भारतीय टीम में शामिल होने को दस्तक दे रहे दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निगाह डालने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में पिछले दो सालों से बुरे दौर से गुजर रही भारतीय टीम की विफलता में सलामी जोड़ी सहवाग और गंभीर की असफलता का बड़ा हाथ है। अब तक टेस्ट क्रिकेट में 52.69 की औसत से 81 पारियों में 4110 रन बनाने वाली इस जोड़ी ने पिछले दो सालों में 20 पारियों में तकरीबन 30 की औसत से 605 रन ही बनाए हैं।
विज्ञापन
यूपी के कप्तान सुरेश रैना ने आज सुबह टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। सहवाग का 14 पर रैना ने कैच टपका दिया। इसके बाद प्रवीण ने उन्हें 25 पर विकेट कीपर आमिर खान के हाथों कैच कराया। गंभीर(32) को युवा इम्तियाज की अंदर आती गेंद छोड़ना भारी पड़ा। वह एलबीडब्लू करार दिए गए।
विराट कोहली को भुवनेश्वर ने 14 पर पहली स्लिप में कैफ के हाथों कैच कराया। उन्मुक्त चंद को खब्बू स्पिनर अली मुर्तजा ने 28 पर आउट किया। इम्तियाज ने पहली बार पांच विकेट झटके। प्रवीण ने तीन विकेट लिए। खेल खत्म होने तक यूपी ने तन्मय श्रीवास्तव का विकेट खोकर 40 रन बनाए थे।