दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया, बराबर हुई सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद (कुल 7 विकेट) और धुसमांथा चमीरा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन तक खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है।
धम्मिका के 4 और चमीरा के 3 विकेटों की मदद से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान की दूसरी पारी 329 रन पर समेट दी। इसके बाद जीत के लिए मिले 153 रनों के लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। हालांकि उसकी शुरुआत थोड़ी खराब रही थी और 49 पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए।
पाकिस्तान ने पहली पारी में 138 रन बनाए थे, जिसके बाद श्रीलंका ने पहली पारी में 315 रन बनाकर 177 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। फिर पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 329 रन बनाए। धम्मिका को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
3 मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 के साथ बराबरी पर हैं। पाकिस्तान ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।
विदेशी धरती पर नौंवां शतक लगाने वाले अहजर पाक के चौथे बल्लेबाज
तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन रविवार सुबह पाकिस्तान ने अपनी पारी 2 विकेट पर 171 रन से आगे बढ़ाई। अजहर अली ने 64 और यूनिस खान ने 23 रन से आगे खेलना शुरू किया। यूनिस 40 रन बनाकर कप्तान मैथ्यूज का शिकार बन गए।
टेस्ट करियर में अपना सौंवां मैच खेलने वाले यूनिस खान इस मैच की दोनों पारियों में बड़ा योगदान देने से चूक गए। पहली पारी में उन्होंने 6 रन बनाए फिर दूसरी पारी में 40 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद कप्तान मिस्बाह उल हक (22), असद शफीक (27) और सरफराज अहमद (16) को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन कोई भी उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका। हालांकि एक छोर पर खड़े अजहर अली ने शानदार शॉट लगाते हुए अपना शतक पूरा जरूर कर लिया। वह 117 रन बनाने के बाद स्पिनर रंगना हेराथ का शिकार बने।
यह अजहर का नौवां टेस्ट शतक है। वह विदेशी धरती या तटस्थ मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। वह संयुक्त रूप से पाक के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 9 शतक बाहर लगाए हैं और इस लिस्टर में जावेद मियांदाद भी शामिल हैं। हालांकि अजहर की शानदार पारी के बाद निचले क्रम में कोई बल्लेबाज क्रीज पर वक्त बिताने का जज्बा नहीं दिखा सका।
श्रीलंकाई विकेटकीपर दिनेश चांदीमल के लिए यह मैच बेहद शानदार रहा जिन्होंने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 5 कैच और एक स्टंप किया।