फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SC appoints former judge Nageswara Rao ombudsman of Bihar Cricket Association know details

BCA: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, पूर्व न्यायाधीश नागेश्वर राव को बिहार क्रिकेट संघ का लोकपाल नियुक्त किया

Tue, 12 Aug 2025 09:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 12 Aug 2025 09:49 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपने सेवानिवृत्त न्यायाधीश एल नागेश्वर राव को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का लोकपाल नियुक्त किया। शीर्ष न्यायालय ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि कुछ पदाधिकारियों की कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
SC appoints former judge Nageswara Rao ombudsman of Bihar Cricket Association know details
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपने सेवानिवृत्त न्यायाधीश एल नागेश्वर राव को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का लोकपाल नियुक्त किया। शीर्ष न्यायालय ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि कुछ पदाधिकारियों की कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा कि वह किसी बाहरी ताकत के हस्तक्षेप या सदस्यों के आपसी विवादों के बिना संघ के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश पारित कर रही है।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत पटना उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसने अदालत के पूर्व न्यायाधीश शैकेश कुमार सिंह को लोकपाल नियुक्त करने के एकल पीठ के निर्देश को रद्द कर दिया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि पूरा मामला लोकपाल की नियुक्ति के इर्द-गिर्द घूमता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि एकल न्यायाधीश ने नियुक्ति की थी लेकिन उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने इस नियुक्ति को रद्द कर दिया और बीसीसीआई को एक नया लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पीठ ने कहा, 'हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि बीसीसीआई इस मामले में क्यों शामिल है और जहां तक बिहार क्रिकेट संघ का सवाल है तो बीसीसीआई का लोकपाल की नियुक्ति से क्या लेना-देना है। ऐसी परिस्थितियों में व्यापक जनहित में और बिहार क्रिकेट संघ के सुचारू और प्रभावी संचालन के लिए हम इस नियुक्ति को रद्द करते हैं। हम उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव को बिहार क्रिकेट संघ का लोकपाल नियुक्त करते हैं। बिहार क्रिकेट संघ के कामकाज की रूपरेखा तय करने के लिए दोनों पक्षों की न्यायमूर्ति राव के साथ एक औपचारिक बैठक होनी चाहिए। न्यायमूर्ति राव को दिया जाने वाला मानदेय संबंधित पक्षों के परामर्श से तय किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed