फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SAvENG: England tour of South Africa is still on

इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका दौरे की संभावना बरकरार, लेकिन पाकिस्तान सीरीज स्थगित होना तय

Tue, 17 Nov 2020 03:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 17 Nov 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
SAvENG: England tour of South Africa is still on
England vs South Africa - फोटो : social Media

इंग्लैंड के क्रिकेटरों को टीम प्रबंधन से आश्वासन मिला है कि उनका दक्षिण अफ्रीका का सीमित ओवरों का दौरा निर्धारित समय पर होगा जबकि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में जारी अंतर्कलह के कारण इसका आयोजन खटाई में पड़ता दिख रहा है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट अधिकारी अभी इसे लेकर स्पष्ट नहीं है क्योंकि पिछले सप्ताह समूचे बोर्ड ने कुप्रबंधन और अनियमितता की जांच के बीच इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


खेलमंत्री द्वारा गठित अंतरिम बोर्ड को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने नकार दिया। अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दखल नहीं दिया है, लेकिन सीएसए में राजनीतिक दखल होने पर वह दक्षिण अफ्रीका को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित कर सकती है। इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जोस बटलर ने कहा कि सीएसए में जारी मसले को देखते हुए उन्हें दौरा रद्द होने की आशंका लग रही है।

विज्ञापन

आखिरी बार 2005 में पाकिस्तान गई थी इंग्लैंड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का अगले साल की शुरूआत में एक छोटी टी-20 श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा शीर्ष खिलाड़ियों की उपलब्धता और लागत से जुड़े मसलों के कारण अक्तूबर तक स्थगित होना तय है। मीडिया रपटों के अनुसार जनवरी फरवरी में होने वाला यह दौरा अब अक्तूबर में हो सकता है जिसके बाद भारत में टी-20 विश्व कप होना है।

एक सूत्र ने कहा, 'अगले साल की शुरूआत में इंग्लैंड टीम को श्रीलंका और भारत में श्रृंखला खेलनी है, इसके अलावा कुछ टी-20 विशेषज्ञ बिग बैश लीग में व्यस्त होंगे। इसके साथी ही लागत से जुड़े मसले भी हैं। यह महज तीन मैचों की श्रृंखला होगी और शायद सारे मैच कराची में ही हों। इंग्लैंड टीम को चार्टर्ड विमान से लाना और दुबईमें अभ्यास शिविर कराना इंग्लैंड बोर्ड के लिए काफी महंगा साबित होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed