{"_id":"65b782029ae2cb1c58079e5c","slug":"saurashtra-cricket-indiscipline-of-saurashtra-cricketers-caught-with-liquor-at-chandigarh-airport-2024-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saurashtra Cricket: सौराष्ट्र के क्रिकेटरों की अनुशासनहीनता, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शराब के साथ पकड़े गए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Saurashtra Cricket: सौराष्ट्र के क्रिकेटरों की अनुशासनहीनता, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शराब के साथ पकड़े गए
Mon, 29 Jan 2024 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 29 Jan 2024 04:17 PM IST
सार
सौराष्ट्र के लिए यह रणजी सत्र अभी तक मिलाजुला रहा है। राजकोट में झारखंड के खिलाफ टीम का पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : ANI
विस्तार
सौराष्ट्र के क्रिकेटरों की अनुशासनहीनता सामने आई है। टीम के खिलाड़ी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शराब की बोतलों के साथ पकड़े गए। क्रिकेटरों से शराब की बोतलें जब्त कर ली गई हैं। सौराष्ट्र की टीम फिलहाल रणजी ट्रॉफी में खेल रही है। टीम का मुकाबला सर्विसेज के साथ दिल्ली में चल रहा है।
विज्ञापन
इस घटना पर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हिमांशु शाह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है- यह कथित घटना दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है। नैतिकता और अनुशासनात्मक समिति और शीर्ष परिषद घटना की गहराई से जांच करेगी और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | Rajkot, Gujarat: On liquor bottles allegedly recovered from Saurashtra cricketers at Chandigarh Airport, Secretary of Saurashtra Cricket Association Himanshu Shah says, "...This alleged incident is unfortunate and intolerable. Ethics and disciplinary committee and the… pic.twitter.com/WxyePGWvOF
— ANI (@ANI) January 29, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सौराष्ट्र के लिए यह रणजी सत्र अभी तक मिलाजुला रहा है। राजकोट में झारखंड के खिलाफ टीम का पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। वहीं, राजकोट में ही हरियाणा के खिलाफ सत्र का दूसरा मुकाबला सौराष्ट्र की टीम हार गई थी। नागपुर में विदर्भ के खिलाफ तीसरे मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम ने 238 रन से जीत हासिल की थी।