फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfraz Ahmed is new captain of pakistan cricket team t20

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिला नया कप्तान

Wed, 06 Apr 2016 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
Sarfraz Ahmed is new captain of pakistan cricket team t20
- फोटो : getty

शाहिद अफरीदी की कप्तानी छोड़ने के 40 घंटे के भीतर ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिल गया।

विज्ञापन

 
टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज शरफराज अहमद पाक टी-20 के नए कप्तान चुने गए हैं। सरफराज वनडे में उपकप्तान की भूमिका में पहले से ही हैं। जबकि कप्तान अजहर अली हैं। पाक के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक हैं।

पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि मंगलवार सुबह उन्होंने सरफराज को फोन कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफरीदी के बाद वही कप्तानी में उनकी पहली पसंद हैं, उम्मीद भी जताई कि सरफराज अपनी नई जिम्मेदारी अच्छे से पूरा करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड कप में पाक के निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने संन्यास की अटकलों को विराम दिया और कहा था कि वह आगे क्रिकेट खेलत रहेंगे, बशर्ते उन्हें टीम में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‌एशिया कप और वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाक टीम मैनेजर इंतिखाब आलम ने पांच पेज की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी थी, जिसमें अफरीदी पर मैदान के अंदर और बाहर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उनकी कप्तानी से छुट्टी लगभग तय थी।

अफरीदी के कप्तानी छोड़ने के एक दिन बाद सोमवार को टीम के मुख्य कोच वकार युनूस ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed