फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfaraz Khan remarkable fitness transformation Kevin Pietersen shower praise and send message to Prithvi Shaw

Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने 17 किलो घटाया वजन, वायरल हुई तस्वीर; पीटरसन ने शॉ को सीख लेने की दी सलाह

Mon, 21 Jul 2025 07:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Jul 2025 07:20 PM IST
सार

सरफराज के जिम में वर्कआउट करने की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। सरफराज की जो फोटो वायरल हो रही है उसमें वह काफी अलग और फिट नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan remarkable fitness transformation Kevin Pietersen shower praise and send message to Prithvi Shaw
सरफराज खान - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के बल्लेबाज सरफराज खान ने फिटनेस पर काफी मेहनत की और अपना वजन घटाया। सरफराज के जिम में वर्कआउट करने की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। सरफराज की जो फोटो वायरल हो रही है उसमें वह काफी अलग और फिट नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सरफराज ने 17 किलो वजन घटाया है। फोटो देखकर लग रहा है कि उनका मोटापा पूरी तरह खत्म हो गया है। 
विज्ञापन

कई बार मोटापे को लेकर ट्रोल हुए सरफराज 
सरफराज पिछले कई वर्षों से रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू भी किया था, लेकिन उन्हें मौजूदा इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली। सरफराज मोटापे को लेकर हमेशा से ट्रोल होते रहे और सोशल मीडिया पर कई बार उनकी आलोचना भी की गई। लेकिन सफराज ने इस पर ध्यान दिया और मेहनत करके अपना वजन कम करने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरफराज की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके पीटरसन
सरफराज को इतना फिट देखकर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन भी खुद को उनकी सराहना करने से नहीं रोक सके। पीटरसन ने सफराज के इस बदलाव को सराहा और साथ ही पृथ्वी शॉ को उनसे सीख लेने की सलाह दे डाली। पीटरसन ने सोशल मीडिया पर सरफराज की फिटनेस की फोटो देखकर कहा, 'शानदार प्रयास। बहुत-बहुत बधाई और मुझे यकीन है कि इससे मैदान पर आपका प्रदर्शन और भी बेहतर और निरंतर होगा। मुझे आपकी प्राथमिकताओं को नए सिरे से तय करने में बिताया गया समय बहुत पसंद आया।' पीटरसन ने आगे लिखा, क्या कोई यह पृथ्वी शॉ को भी दिखा सकता है? ऐसा कर सकते हैं। मजबूत शरीर, मजबूत दिमाग।

विज्ञापन

सरफराज खान का टेस्ट करियर
सरफराज खान ने भारत के लिए अब तक कुल छह टेस्ट खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक की मदद से 371 रन बनाए हैं। सफराज के अगर प्रथम श्रेणी करियर की बात करें तो उन्होंने 55 मैचों में 65.98 की औसत से 4685 रन बनाए हैं। सरफराज के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 16 शतक और 15 अर्धशतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed