फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sarfaraz ahmed mock indian media over mauka mauka ad

पाक कप्तान ने 'मौका मौका' पर उड़ाया मजाक, कोहली के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 10 Apr 2018 05:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
sarfaraz ahmed mock indian media over mauka mauka ad
सरफराज अहमद - फोटो : ICC

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों में एक विज्ञापन 'मौका मौका' ने काफी सुर्खियां हासिल की। इसका सिलसिला 2015 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ, जिसका क्रेज 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी जारी रहा। अब इस 'मौका मौका' विज्ञापन पर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भारतीय मीडिया के रवैये को लेकर अपने विचार प्रकट किए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि 'मौका मौका' विज्ञापन में दिखाया गया कि एक पाकिस्तानी फैन 1992 से वर्ल्ड कप से टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की जीत का इंतजार करता है। पाक की जीत का जश्न मनाने के लिए वह आतिशबाजी का पूरा इंतजाम भी करके अपने पास रखता है। हालांकि, उसके अरमान पूरे नहीं होते और देखते ही देखते 2015 वर्ल्ड कप आ चुका होता है। वह फैन अपने बच्चे के साथ मैच देखता है और करिश्मा होने का इंतजार करता है।
विज्ञापन


ऐसा माना गया कि इस विज्ञापन को वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के टीम इंडिया के खिलाफ नहीं जीतने को लेकर मजे लेने के रूप में बनाया गया था। हालांकि, विज्ञापन बनाने वाली कंपनी ने खंडन भी किया था कि उसने पाकिस्तान का मजाक उड़ाने के लिहाज से यह एड नहीं बनाया था। मगर कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे, भारतीय फैंस को यह एड काफी पसंद आया था और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया था। चैनल ने आगे चलकर इसकी सीरीज बनाई, जो सुपरहिट रही।

जब आलोचनाओं से घिरे सरफराज खान

sarfaraz ahmed mock indian media over mauka mauka ad
सरफराज अहमद

हाल ही में पाकिस्तान के एक चैनल समा टीवी पर 'स्पोर्ट्स एक्शन' नाम शो आया, जिसमें शोएब जट के साथ पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरव्यू किया। सरफराज ने उस समय को याद किया कि कैसे उन्होंने भारतीय मीडिया को करारा जवाब दिया। 

2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया को 180 रन के विशाल अंतर से हराने के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने फैंस के साथ अपने घर के बाहर 'मौका मौका' गीत गुनगुनाया था। इसके लिए भारतीय मीडिया ने उनकी काफी आलोचना भी की थी।

सरफराज ने कहा, 'जिस अंदाज में भारत ने मौका मौका गाकर मेरे सामने सनसनी बनाई थी, वह बेहद हास्यास्पद थी। आपने कई सालों तक इस गीत को गाकर हमारा मजाक बनाया- तो क्या हुआ अगर मैंने सिर्फ एक बार इस गीत को गुनगुनाया?'

विराट कोहली के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

sarfaraz ahmed mock indian media over mauka mauka ad
सरफराज अहमद और विराट कोहली

सरफराज को सोशल मीडिया पर कई भारतीय फैंस ने टैग भी किया, जिसमें दिखा कि कई भारतीय चैनलों ने उनके इस एक्शन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, 'मुझे उस क्लिप में हर जगह टैग किया गया जहां एंकर्स ने मुझे इस गीत को गुनगुनाने पर खरी-खोटी सुनाई थी।' 

यही नहीं, पाक कप्तान ने भारतीय क्रिकेटरों की भी चुटकी लेते हुए कहा कि वह सभी मैदान पर अपशब्दों और कसम देने वाले शब्दों का प्रयोग करते है, लेकिन इसके लिए आलोचना सिर्फ पाकिस्तानी क्रिकेटरों की ही होती है।

बकौल सरफराज, 'लोगों को पसंद आता है जब विराट कोहली अभद्र व्यवहार करते हैं। मगर ऐसी हरकत पाकिस्तानी क्रिकेटर करें तो मुसीबतें खड़ी हो जाती है।' अहमद ने यह आलोचना के रूप में नहीं बल्कि हलके मूड में कही। इसी इंटरव्यू में पाक कप्तान ने बॉल टेंपरिंग विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 

उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर की गई हरकत है क्योंकि यह सभी के सामने की गई है। उन्होंने कहा, 'वह लोग क्लब क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। एक बच्चे को भी पता है कि वहां 24 कैमरा लगे होते हैं और कुछ छुपता नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed