Sara Tendulkar: स्पेन में दोस्तों के साथ झूमती नजर आईं सारा तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
सारा तेंदुलकर इन दिनों स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दोस्तों के साथ झूमती हुई नजर आ रही हैं।
विस्तार
सारा स्पेन के मार्लोका में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो वीडिया शेयर किया है उसमें वह दोस्तों के साथ पब में झूमती नजर आ रही हैं। वहीं, सारा दोस्तों के साथ बीच पर मस्ती करती भी दिखीं। 20 सेकेंड के इस वीडियो में सारा मार्लोका की सड़कों पर खुली गाड़ी में घूमती नजर आ रही हैं। सारा के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर किया जा रहा है।
Sara Tendulkar enjoying vacations with her friends ❤️
— Pan India Review (@PanIndiaReview) August 20, 2026
(VC - Sara Tendulkar Insta) pic.twitter.com/HnoRo1mvC3
सारा तेंदुलकर ने बचपन से ही क्रिकेट को बेहद करीब से देखा है। सचिन तेंदुलकर की बेटी होने के कारण उन्होंने खेल में प्रदर्शन का दबाव और उससे जुड़ी उम्मीदों को करीब से महसूस किया है। लेकिन खुद टीम की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्हें एक अलग तरह का अनुभव हुआ। दरअसल, सारा अब ई-क्रिकेट में बतौर टीम मालकिन कदम रख चुकी हैं। इसी कड़ी में सारा की टीम मुंबई ग्रिजलीज ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) सीजन-3 के फाइनल में पहुंची थीं। सारा का यह बतौर मालकिन दूसरा सीजन है।
सारा के लिए यह खेल की दुनिया में एक अलग भूमिका है। उन्होंने अब तक अपना अधिकांश जीवन क्रिकेट को मैदान पर देखते हुए बिताया था, लेकिन ई-क्रिकेट टीम की ओनर बनने के बाद उन्हें खेल के पर्दे के पीछे की जिम्मेदारियों को समझने का मौका मिला।