{"_id":"5ecaa8ed8ebc3e9038547950","slug":"saqlain-mushtaq-set-to-be-appointed-high-performance-coach-for-international-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकलैन मुश्ताक को मिल सकता है पाकिस्तान क्रिकेट में अहम रोल, PCB की तैयारी पूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सकलैन मुश्ताक को मिल सकता है पाकिस्तान क्रिकेट में अहम रोल, PCB की तैयारी पूरी
Sun, 24 May 2020 10:33 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 24 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
सकलैन मुश्ताक
- फोटो : ESPN
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक को लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस केंद्र में कोच पद पर नियुक्त कर सकता है। पीसीबी के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सकलैन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए हाई परफॉर्मेंस कोच बनने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा, 'सकलैन जल्द ही हाई परफॉर्मेंस सेंटर से जुड़ेंगे क्योंकि पीसीबी ने नदीम खान को हाई परफॉर्मेंस केंद्र निदेशक नियुक्त करके इस केंद्र में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है।'
विज्ञापन
सकलैन को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच या सलाहकार रह चुके हैं, उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान ए टीम के मुख्य कोच पद के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन तब एक अन्य पूर्व क्रिकेटर एजाज अहमद को उन पर प्राथमिकता दी गई थी।
विज्ञापन