फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sapna Gill accused Prithvi Shaw of molestation, also gave medical certificate, complaint filed in mumbai

Pritvi Shaw: सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मेडिकल सर्टिफिकेट भी दिया, शिकायत दर्ज

Wed, 05 Apr 2023 07:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 07:27 PM IST
सार

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में 17 अप्रैल को सुनवाई होगी। शॉ के अलावा उनके दोस्त सुरेंद्र को भी आरोपी बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
Sapna Gill accused Prithvi Shaw of molestation, also gave medical certificate, complaint filed in mumbai
सपना गिल और पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे शॉ आईपीएल के जरिए टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे हैं, लेकिन उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अब उनके खिलाफ मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल ने दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


सपना गिल ने अपनी शिकायत में पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव को आरोपी बनाया है। इस शिकायत में छेड़छाड़ की बात भी कही गई है। सपना ने अपनी शिकायत में सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट भी शामिल की है। शॉ के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509 और 324 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


सपना गिल ने इसके साथ ही मुंबई पुलिस के अधिकारी सतीश कवंरकर और भगवत गरांदे के खिलाफ भी शिकायत की है। इन दोनों पर अपनी काम सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इन दोनों मामलों पर सुनवाई 17 अप्रैल को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ फरवरी में एक होटल में खाना खाने गए थे। यहां सपना गिल के साथ उनका विवाद हो गया था। शॉ और सपना गिल के बीच हाथापाई का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद पृथ्वी शॉ के वकील की तरफ से कहा गया है कि सपना गिल शॉ के साथ सेल्फी लेना चाहती थीं। शॉ ने सेल्फी लेने से मना कर दिया और कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं। इसके बाद ही विवाद की शुरुआत हुई थी। शॉ के कहने पर पुलिस ने सपना गिल सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 

सपना गिल ने भी पृथ्वी शॉ के खिलाफ कई आरोप लगाए थे और पहले भी मामला दर्ज कराया था। अब सपना गिल ने नई शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed