फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanju Samson suffers a finger injury will be out of action for five to six weeks to play IPL

Sanju Samson: सैमसन की अंगुली में लगी चोट, पांच से छह हफ्तों के लिए एक्शन से रहेंगे बाहर, क्या IPL खेल पाएंगे?

Mon, 03 Feb 2025 04:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 03 Feb 2025 04:29 PM IST
सार

संजू सैमसन की तर्जनी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। अब वह एक महीने से अधिक समय तक मैदान से बाहर रह सकते हैं। वह आगामी रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में भी नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन
Sanju Samson suffers a finger injury will be out of action for five to six weeks to play IPL
संजू सैमसन - फोटो : BCCI

विस्तार

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद लगने से उनकी तर्जनी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। अब वह एक महीने से अधिक समय तक मैदान से बाहर रह सकते हैं। वह आगामी रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में भी नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा उनके आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी खेलने पर संशय है।
विज्ञापन

एनसीए पहुंचे सैमसन
पीटीआई के अनुसार, संजू सैमसन अपने गृहनगर तिरुवनंतपुरम लौट आए हैं और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद ही ट्रेनिंग शुरू करेंगे। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी से पहले उन्हें एनसीए की मंजूरी की आवश्यकता होगी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा- सैमसन की दाहिनी तर्जनी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें नेट पर अभ्यास शुरू करने में पांच से छह सप्ताह लगेंगे। इसलिए उनके 8-12 फरवरी को पुणे में केरल के लिए होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल (जम्मू-कश्मीर के खिलाफ) में खेलने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो आईपीएल में संजू सैमसन की वापसी होगी और वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल की शुरुआत 21 मार्च से हो सकती है जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ खामोश रहा सैमसन का बल्ला
हाल ही में समाप्त हुई भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में सैमसन अब तक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। उन्होंने पांच मैचों में 10.20 के औसत और 127.58 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 51 रन बनाए। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआती तीन मैचों में उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया था। वहीं, चौथे मैच में साकिब महमूद और पांचवें मुकाबले में मार्क वुड ने उन्हें आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed