{"_id":"69196359a27759806b02ee08","slug":"sanju-samson-requested-to-leave-rajasthan-royals-during-the-ipl-2025-season-revealed-team-owner-manoj-badale-2025-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanju Samson: आईपीएल 2025 में ही फ्रेंचाइजी छोड़ना चाहते थे सैमसन, राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sanju Samson: आईपीएल 2025 में ही फ्रेंचाइजी छोड़ना चाहते थे सैमसन, राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने किया खुलासा
Sun, 16 Nov 2025 11:08 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:08 AM IST
सार
सैमसन को ऑलराउंडर सैम करन और रवींद्र जडेजा के बदले आईपीएल के आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में ट्रेड किया गया है। राजस्थान के पूर्व कप्तान के लिए 2025 का सीजन चुनौतीपूर्ण रहा था।
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : ANI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले ने खुलासा करते हुए बताया है कि संजू सैमसन ने आईपीएल 2025 के बीच में पहली बार फ्रेंचाइजी छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। सैमसन को ऑलराउंडर सैम करन और रवींद्र जडेजा के बदले आईपीएल के आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में ट्रेड किया गया है। राजस्थान के पूर्व कप्तान के लिए 2025 का सीजन चुनौतीपूर्ण रहा था।
विज्ञापन
सैमसन के लिए अच्छा नहीं रहा था पिछला सीजन
सैमसन चोट के कारण कई मैच नहीं खेल सके थे और नौ पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए। अपनी बल्लेबाजी के अलावा, सैमसन का कप्तान के रूप में भी कोई यादगार सीजन नहीं रहा और राजस्थान सिर्फ आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे सबसे निचले पायदान पर रही थी। पूरे टूर्नामेंट में टीम को गति प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ा था। सैमसन भावनात्मक रूप से थक गए थे और उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली करीबी हार के बाद मनोज बडाले से इस सीजन के बाद फ्रेंचाइजी छोड़ने की इच्छा व्यक्त की।

बडाले ने सैमसन को सराहा
बडाले ने कहा, इस साल या पिछले साल पहली बार जब संजू ने आगे बढ़ने की बात की थी। कोलकाता में मैच के बाद हमारी एक मीटिंग हुई थी। वह बहुत ईमानदार इंसान है। वह व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से थका हुआ था। वह राजस्थान रॉयल्स की बहुत परवाह करता है और मुझे लगता है कि 18 वर्षों में हमारे सबसे खराब सीजन ने उसे बहुत थका दिया। 14 वर्षों का सबसे अच्छा समय थोड़े से ब्रेक के साथ राजस्थान रॉयल्स को देने के बाद,उसे लगा कि उसे अपने आईपीएल सफर के अंत को ताजा करने के लिए एक नए अध्याय की जरूरत है।
बडाले ने 11 सत्रों तक फ्रेंचाइजी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए संजू की सराहना की और याद दिलाया कि 2021 में उन्हें कप्तान बनाना एक उच्च जोखिम वाला कदम माना गया था, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी को सराहनीय तरीके से निभाया।