{"_id":"691804376c2887df1a0c1f76","slug":"sanju-samson-ravindra-jadeja-deal-between-csk-and-rr-has-been-completed-report-revelead-ahead-of-retention-2025-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और सीएसके बीच डील हुई पक्की! अब येलो जर्सी में दिखेंगे सैमसन और RR के होंगे जडेजा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और सीएसके बीच डील हुई पक्की! अब येलो जर्सी में दिखेंगे सैमसन और RR के होंगे जडेजा?
Sat, 15 Nov 2025 10:10 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:10 AM IST
सार
रिपोर्ट की मानें तो सैमसन की जगह राजस्थान रॉयल्स को जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन दोनों खिलाड़ी मिलेंगे। माना जा रहा है कि रिटेंशन सूची सौंपने से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
जडेजा और सैमसन
- फोटो : ANI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन को लेकर डील पक्की हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसन और जडेजा को लेकर दोनों फ्रेंचाइजी स्वैप डील पर सहमत हो गए हैं। आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी टीमों को शनिवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। इससे पहले ही यह खबर सामने आ रही है कि सैमसन और जडेजा को लेकर सीएसके और राजस्थान के बीच डील पक्की हो गई है।
विज्ञापन
आज होगी आधिकारिक घोषणा?
रिपोर्ट की मानें तो सैमसन की जगह राजस्थान रॉयल्स को जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन दोनों खिलाड़ी मिलेंगे। माना जा रहा है कि रिटेंशन सूची सौंपने से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। सैमसन को सीएसके में शामिल कराने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। सैमसन 2021 से राजस्थान टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि जडेजा 2012 से सीएसके का हिस्सा हैं और उन्होंने इस टीम के साथ तीन बार खिताब जीता है।

जडेजा के जाने से होगी हैरानी
कई विशेषज्ञों का मानना है कि सैमसन के बदले जडेजा और करेन को लेना राजस्थान के लिए फायदे का सौदा है। जडेजा और सैमसन की फीस एक समान है, लेकिन करेन 2.4 करोड़ रुपये में रॉयल्स में शामिल होंगे। आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के सीईओ ने इस बात को चौंकाने वाला बताया कि जडेजा जैसे खिलाड़ी को सीएसके ने आसानी से जाने दिया।

आईपीएल 2026 से पहले सीएसके में बड़े बदलाव की तैयारी है, क्योंकि डेवोन कॉनवे ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। चेन्नई शनिवार को होने वाले रिटेंशन से पहले दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी और जेमी ओवरटन को अपनी टीम से रिलीज करने की तैयारी में है। सीएसके के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी।