फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanju Samson has expressed his desire to play Test to Rohit Sharma and Gautam Gambhir, got this answer

Sanju Samson: रोहित-गंभीर के सामने टेस्ट खेलने की इच्छा जता चुके हैं संजू सैमसन, मिला था यह जवाब; जानें मामला

Wed, 16 Oct 2024 11:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Oct 2024 11:16 AM IST
सार

भारत के बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। फाइनल मैच में शतक के साथ वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को टीम में अपना नैचुरल गेम खेलने की आजादी देने का श्रेय दिया।

विज्ञापन
Sanju Samson has expressed his desire to play Test to Rohit Sharma and Gautam Gambhir, got this answer
सैमसन और गंभीर - फोटो : BCCI

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में शतक लगाने वाले संजू सैमसन ने अब टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने ही किया है। सैमसन की अब तक व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया में जगह पक्की नहीं है। वह पिछले कुछ समय से टी20 टीम का तो हिस्सा हैं, लेकिन वनडे नहीं खेल रहे। भारतीय स्क्वॉड का तो वह कई बार हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन खेलने का मौका कम मिला है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2015 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सैमसन अब तक सिर्फ 16 वनडे और 33 टी20 खेल सके हैं। हालांकि, अब उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर से टेस्ट में खेलने की इच्छा जताई। इस पर रोहित और गंभीर ने भी उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इन दोनों को लगता है कि सैमसन टेस्ट में अच्छा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

'टीम मैनेजमेंट ने रणजी खेलने की सलाह दी'

Sanju Samson has expressed his desire to play Test to Rohit Sharma and Gautam Gambhir, got this answer
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
स्पोर्टस्टार के साथ एक इंटरव्यू में सैमसन ने बताया कि वह रेड-बॉल क्रिकेट में सफल होने के लिए कितने आश्वस्त हैं, लेकिन अभी भी इस प्रारूप में बीसीसीआई चयन समिति द्वारा मौका दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं। सैमसन ने कहा, 'मेरा मानना है कि मेरे पास रेड बॉल क्रिकेट में सफल होने के लिए स्किल सेट है और मैं खुद को सफेद गेंद के क्रिकेट तक सीमित नहीं रखना चाहता। मेरी इच्छा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की है। दलीप ट्रॉफी से पहले बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट (कप्तान-कोच समेत) ने मुझे बताया था कि वे टेस्ट क्रिकेट के लिए मेरे नाम पर विचार कर रहे थे और मुझे इसे गंभीरता से लेने और रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसन ने गंभीर की तारीफ की

Sanju Samson has expressed his desire to play Test to Rohit Sharma and Gautam Gambhir, got this answer
सैमसन और सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
भारत के बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। फाइनल मैच में शतक के साथ वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को टीम में अपना नैचुरल गेम खेलने की आजादी देने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'सूर्या अच्छे कम्युनिकेटर हैं और वह खिलाड़ियों से क्या चाहते हैं, इसको लेकर उनके अंदर स्पष्टता है। वह अच्छे नेतृत्वकर्ता हैं और खिलाड़ी उन पर भरोसा करते हैं। गौतम भाई ने हमेशा मेरा समर्थन किया है। जब आपके पास कोच के रूप में कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो आपकी क्षमता पर विश्वास करता है, तो क्रिकेट खेलना अधिक सुखद हो जाता है।'
विज्ञापन

टीम मैनेजमेंट का सैमसन को खूब समर्थन मिला

Sanju Samson has expressed his desire to play Test to Rohit Sharma and Gautam Gambhir, got this answer
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'आम तौर पर जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो आप अपनी भूमिका को लेकर सुनिश्चित नहीं होते हैं। लेकिन इस बार, मुझे तीन सप्ताह पहले ही बता दिया गया था कि मुझे बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलना है। मैं नई भूमिका के लिए मानसिक रूप से तैयार था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed