फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanju Samson expressed his desire to play Test cricket for India aiming to establish all-format player

Sanju Samson: संजू सैमसन ने भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई, लाल गेंद के प्रारूप को लेकर दिया बयान

Tue, 15 Oct 2024 10:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Oct 2024 10:46 PM IST
सार

केरल के रहने के वाले सैमसन ने 2015 में टी20 में डेब्यू किया था, जबकि उन्होंने भारत के लिए 2021 में वनडे में पहला मुकाबला खेला था। सैमसन नियमित रूप से टीम का हिस्सा नहीं रहते हैं, लेकिन अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन
Sanju Samson expressed his desire to play Test cricket for India aiming to establish all-format player
संजू सैमसन - फोटो : BCCI

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई है। सैमसन भारत के लिए हर प्रारूप का खिलाड़ी बनना चाहते हैं। केरल के रहने के वाले सैमसन ने 2015 में टी20 में डेब्यू किया था, जबकि उन्होंने भारत के लिए 2021 में वनडे में पहला मुकाबला खेला था। सैमसन नियमित रूप से टीम का हिस्सा नहीं रहते हैं, लेकिन अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में सफल रहे हैं। 
विज्ञापन

सैमसन ने कहा, मेरा मानना है कि मेरे पास लाल गेंद के क्रिकेट में सफल होने का कौशल है और मैं सिर्फ सफेद गेंद तक ही सीमित नहीं रहना चाहता। मेरी इच्छा भारत के लिए टेस्ट खेलने की है। दलीप ट्रॉफी से पहले, नेतृत्व समूह ने मुझे बताया कि वे टेस्ट क्रिकेट के लिए मुझे चुनने पर विचार कर रहे थे और मुझे इसे गंभीरता से लेने और अधिक रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसन को टेस्ट क्रिकेट में सफल होने का भरोसा 
हाल ही में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद सैमसन को टेस्ट क्रिकेट में सफल होने की अपनी क्षमता पर भरोसा है और उन्होंने खुलासा किया कि भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। यह इस बात के संकेत देता है कि वह टेस्ट टीम में शामिल होने की रणनीति में मौजूद हैं। सैमसन ने कहा, इस वक्त मेरी तैयारी अच्छी चल रही है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद मैंने राहुल द्रविड़ सर और जुबिन भरुचा के नेतृत्व में ट्रेनिंग की और अपने खेल पर काम किया। दलीप ट्रॉफी में शतक लगाने से मेरा भरोसा बढ़ा क्योंकि यह उनके खिलाफ आया जो देश के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं। 

सैमसन रणजी ट्रॉफी में 18 अक्तूबर से कर्नाटक के खिलाफ केरल के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्होंने अपने करियर में 64 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 38.96 के औसत से 3819 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed