{"_id":"5d012367bdec22075c118d5d","slug":"sanjay-bangar-says-final-call-on-precious-sikhar-dhawan-only-after-10-12-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चोटिल शिखर धवन टूर्नामेंट में बने रहेंगे या नहीं फैसला 10-12 दिन बाद ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल शिखर धवन टूर्नामेंट में बने रहेंगे या नहीं फैसला 10-12 दिन बाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने बुधवार को कहा कि मौजूदा विश्व कप में शिखर धवन की उपलब्धता को लेकर फैसला 10-12 दिन बाद ही लिया जा सकेगा। धवन के बाएं अंगूठे में हेयरलाइन फ्रेक्चर हो गया है और कवर के तौर पर ऋषभ पंत को भेजा जा रहा है।
2 of 5
चोट लगने के बाद शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
बांगड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'जहां तक शिखर का सवाल है तो हम उस पर नजर रखे हुए हैं। अभी उस पर फैसला लेने में 10 से 12 दिन लगेंगे।'
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'हम शिखर जैसे कीमती खिलाड़ी को चोट के कारण विश्व कप से बाहर होते नहीं देखना चाहते।' धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरूवार को, पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 जून और वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 जून को नहीं खेल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social Media
बांगड़ ने यह भी बताया कि पंत को बुला लिया गया है ताकि धवन के टूर्नामेंट से बाहर होने पर वह खेलने के लिये तैयार रहे। उन्होंने कहा, 'धवन की फिटनेस के आकलन में 10-12 दिन लगेंगे। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि विकल्प के तौर पर एक खिलाड़ी उपलब्ध रहे।'
विज्ञापन
5 of 5
Shikahr Dhawan
- फोटो : social Media
बता दें कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के नायक रहे धवन तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गए थे, लेकिन दर्द की परवाह न करते हुए उन्होंने शानदार शतक ठोकते हुए 109 गेंदों में 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।