{"_id":"6ae2c0bf0654c8834d0589bc","slug":"ipl-trade-ravichandran-ashwin-picks-kkr-as-ideal-franchise-for-hardik-pandya-talks-captaincy-trade-options-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या के लिए कौन-सी टीम है सबसे सही?: अश्विन ने दी राय; कहा- उस फ्रेंचाइजी में कप्तान भी बन सकते हैं","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
हार्दिक पांड्या के लिए कौन-सी टीम है सबसे सही?: अश्विन ने दी राय; कहा- उस फ्रेंचाइजी में कप्तान भी बन सकते हैं
Thu, 29 Oct 2026 09:43 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:43 AM IST
सार
रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स को आदर्श फ्रेंचाइजी बताया है। उनके मुताबिक, हार्दिक को वहां कप्तानी भी मिल सकती है। अश्विन ने संभावित ट्रेड में रिंकू सिंह, हर्षित राणा और राशिद खान जैसे खिलाड़ियों के नाम लिए। उन्होंने सीएसके, केकेआर, राजस्थान, गुजरात और पंजाब को हार्दिक के संभावित दावेदार बताया।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल के ट्रेड विंडो में हार्दिक पांड्या को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक के फ्रेंचाइजी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच से छह टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश में हैं। इस बीच, भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को सबसे बेहतर विकल्प बताया है। उनका मानना है कि केकेआर में हार्दिक को कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
विज्ञापन
हार्दिक का नाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), केकेआर और उनकी पूर्व टीम गुजरात टाइटंस से भी जोड़ा जा रहा है। पहले ऐसी अटकलें थीं कि गुजरात में उनकी वापसी कप्तानी की शर्त के कारण नहीं हो सकी। हालांकि, अश्विन का कहना है कि अब हार्दिक के लिए अगली फ्रेंचाइजी में कप्तानी अनिवार्य शर्त नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
केकेआर में हार्दिक को मिल सकती है कप्तानी
अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि केकेआर हार्दिक के लिए आदर्श टीम हो सकती है। उन्होंने संभावित ट्रेड के विकल्प भी सुझाए। अश्विन के मुताबिक, केकेआर हार्दिक के बदले वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा या रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों पर विचार कर सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभिषेक नायर के केकेआर में रहते हुए वरुण को ट्रेड करना मुश्किल लग सकता है।
अश्विन ने कहा, 'केकेआर में काफी संभावनाएं हैं, क्योंकि हार्दिक वहां कप्तान भी बन सकते हैं। वे उनके बदले वरुण चक्रवर्ती की पेशकश कर सकते हैं। लेकिन जब तक अभिषेक नायर वहां हैं, मुझे नहीं लगता कि वरुण केकेआर छोड़ेंगे। हर्षित राणा और रिंकू सिंह दूसरे विकल्प हो सकते हैं।'

गुजरात टाइटंस भी कर सकती है बड़ा ट्रेड
अश्विन ने एक और दिलचस्प संभावना जताते हुए कहा कि गुजरात टाइटंस हार्दिक के बदले राशिद खान को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड कर सकती है। उनके मुताबिक, मुंबई को एक भारतीय विकेटकीपर की जरूरत है और पिछले कुछ वर्षों में कमजोर रहे गेंदबाजी विभाग को भी मजबूत करना होगा। उन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से अज़मतुल्लाह उमरजई को लेकर भी संभावित ट्रेड की चर्चा की। राजस्थान रॉयल्स के संदर्भ में अश्विन ने यशस्वी जायसवाल, सैम करन और कुछ अन्य खिलाड़ियों के नाम भी संभावित विकल्पों के तौर पर गिनाए।

पांच टीमें रेस में, लखनऊ पर अश्विन को भरोसा नहीं
हार्दिक को हासिल करने की दौड़ में छह टीमों के शामिल होने की चर्चा पर अश्विन ने असहमति जताई। उनके अनुसार, लखनऊ सुपर जाएंट्स इस दौड़ में नहीं है। उन्होंने सीएसके, केकेआर, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स को संभावित दावेदार बताया।
अश्विन ने कहा, 'मैं नहीं मानता कि छह टीमें हार्दिक के लिए दौड़ में हैं, क्योंकि लखनऊ इसमें शामिल नहीं है। मुख्य रूप से सीएसके, केकेआर, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की चर्चा है। मुझे लगता है कि हार्दिक के लिए अगली फ्रेंचाइजी में कप्तानी अब जरूरी नहीं है। वह मुंबई से आगे बढ़ना चाहते हैं और अपने लिए सही टीम चुनना चाहेंगे।'