फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjana ganesan wore Ukraine Flag on womens cricket World Cup photo went viral with nasser hussain

Women's World Cup 2022: क्या यूक्रेन का समर्थन कर रही हैं जसप्रीत बुमराह की पत्नी, नासिर हुसैन के साथ फोटो बनी चर्चा का विषय

Sat, 05 Mar 2022 10:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 10:55 AM IST
सार

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन की ड्रेस यूक्रेन के झंडे से मिलती-जुलती थी। इसके बाद माना जा रहा है कि उन्होंने यूक्रेन के समर्थन में ऐसा किया है। 

विज्ञापन
Sanjana ganesan wore Ukraine Flag on womens cricket World Cup photo went viral with nasser hussain
संजना गणेशन और नासिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेसन महिला विश्व कप में होस्ट की जिम्मेदारी निभा रही हैं। यहां एक मैच के दौरान उन्होंने यूक्रेन के झंडे से मिलती-जुलती ड्रेस पहनी । इसके बाद फैंस ने सवाल किए हैं कि क्या संजना यूक्रेन का समर्थन कर रही हैं। रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है और दुनियाभर से यूक्रेन को समर्थन मिल रहा है। कई खिलाड़ी और देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। हालांकि, भारत पूरे मामले पर तटस्थ है और किसी देश का समर्थन नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


संजना गणेशन ने अपनी ड्रेस को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और उन्होंने खुले तौर पर यह स्वीकार नहीं किया है कि उन्होंने यूक्रेन के समर्थन में यह ड्रेस पहनी थी। हालांकि, उनकी ड्रेस को देखकर लोग यही कयास लगा रहे हैं कि संजना ने यूक्रेन के समर्थन में ऐसा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)



नासिर हुसैन के साथ फोटो हुई वायरल
संजना की एक फोटो नासिर हुसैन के साथ वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने यूक्रेन के झंडे से मिलती-जुलती ड्रेस पहनी है। लोगों ने नासिर हुसैन की तुलना पुतिन से की है। इसके साथ ही मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि पुतिन के सामने यूक्रेन का झंडा पहनना साहसिक कदम है। 

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर पाबंदियां
रूस ने जब से यूक्रेन पर हमला किया है तब से उसके ऊपर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। रूसी खिलाड़ियों को ओलंपिक जैसे बड़े इवेंट में खेलने से रोक दिया गया है। रूस में होने वाले सभी बड़े आयोजन रद्द हो चुके हैं। पैरालिंपिक रूस के खिलाड़ियों के बिना शुरू हो चुका है। वहीं यूक्रेन के खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। फीफा, यूएफा जैसे बड़े टूर्नामेंट में अब रूस के खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जूडो और ताइक्वांडो से जुड़ी अहम उपाधियां और सम्मान वापस ले लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed