फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sania mirza and shoaib malik had a romantic banter on twitter

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच हुई रोमांटिक बातें, बाइक पर घूमने का बना प्लान

Mon, 30 Oct 2017 11:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 30 Oct 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
sania mirza and shoaib malik had a romantic banter on twitter
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : twitter

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है जहां खेल की दिग्गज हस्तियों और फैंस के बीच सीधा संवाद हो सकता है। वो आपस में बात कर सकते हैं, मस्ती-मजाक कर सकते हैं और छेड़छाड़ भी कर सकते हैं। हालांकि, इस बार हमें भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक के बीच एक रोमांटिक पल भी देखने को मिला। इस जोड़ी के बीच बाइक पर घूमने का प्लान बना और ट्विटर यूजर्स को इनकी बातचीत काफी पसंद भी आई।

विज्ञापन


दरअसल, शोएब मलिक ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को संपन्न तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। उन्होंने लाहौर में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में 51 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी मदद से पाक ने 36 रन से मैच जीतकर श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। मलिक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन


टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कुल 102 रन बनाने वाले शोएब मलिक को ईनाम के रूप में मोटरसाइकिल मिली। इस पर उनकी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर पूछा, 'चलें पर इस पर?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



शोएब मलिक ने अपनी पत्नी को नाराज नहीं किया और ट्वीट को लाइक करके रिप्लाई किया, 'हां, हां! जल्दी से तैयार हो जाओ जान, मैं रास्ते में हूं।'
 



हालांकि, सानिया की ख्वाहिश पूरी होती नहीं दिखी। थोड़ी देर बाद उन्होंने एक और फोटो ट्वीट की और लिखा,''अच्छा कोई बात नहीं, मुझे लगता है कि मेरी सीट किसी ने ले ली है।' 
दरअसल, इस फोटो में शोएब मलिक के साथ बाइक पर शादाब खान बैठे हुए नजर आए।
 



टीम इंडिया को भी दी बधाई

सानिया मिर्जा लगातार अपने पति शोएब मलिक की टीम पाकिस्तान के मैच पर नजर बनाए हुए थीं। लेकिन वह भारत और न्यूज़ीलैंड मैच पर भी नजर बनाए हुए थीं, भारत की जीत के बाद उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने टीम इंडिया को बधाई दी, और कहा कि अब तो आदत-सी हो गई है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed