{"_id":"57d7ae2f4f1c1b912cd47fe0","slug":"sandeep-patil-kept-retirement-of-sachin-tendulkar-confidential","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सचिन का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास एक राज ही रहेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास एक राज ही रहेगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 13 Sep 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 2013 में क्रिकेट से संन्यास लिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद सचिन के संन्यास पर मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
बतौर चयनकर्ता अपने कार्यकाल के अंत के करीब पहुंच चुके पाटिल ने सचिन की रिटायरमेंट से जुड़े सवाल पर मौन साधे रखा। सचिन का रिटायरमेंट अब भी एक गुत्थी बना हुआ है। पाटिल ने रिपोर्टरों के इस सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया जब उन्होंने पूछा कि क्या सचिन को खराब फॉर्म के चलते रिटायरमेंट लेने के लिए कहा गया था।
संदीप पाटिल ने कहा, ‘चयनकर्ता होने के नाते सबसे खराब बात यह है कि आप अपने कई दोस्त खो देते हैं। कुछ बातें बोर्ड और चयनकर्ताओं के बीच ही रहना बेहतर है। हमने कुछ कड़े फैसले भी लिए, जिसके चलते आज टीम सभी फॉर्मेट में बढ़िया खेल दिखा रही है।’
विज्ञापन
हालांकि पाटिल ने उन ‘दोस्तों’ का नाम नहीं बताया, जिन्हें वो ‘खो’ चुके हैं। बतौर चीफ सेलेक्टर पाटिल का कार्यकाल सितंबर में खत्म हो जाएगा।

आनन-फानन में प्लान हुआ सचिन का फेयरवेल?
क्रिकेट
तेंदुलकर का रिटायरमेंट तुरंत बुलाई गई सीरीज से हुआ। सचिन ने अपना 200वां और आखरी टेस्ट नवंबर 2013 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम खेला। वानखेड़े सचिन का घरेलू मैदान है। सचिन के रिटायरमेंट के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज आनन-फानन में प्लान की गई थी।
इस सीरीज की घोषणा के बाद कयास लगाए गए कि सचिन को रिटायरमेंट के लिए कहा गया है। मास्टर ब्लास्टर ने जनवरी 2011 से कोई शतक नहीं लगाया था। पिछली 20 पारियों में उन्होंने सिर्फ 3 अर्धशतक लगाए थे।
उस दौर में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने नंबर चार के लिए ठोस दावेदारी पेश की थी। इसलिए कई जानकारों ने अनुमान लगाया कि सचिन को सम्मानजनक विदाई के लिए कह दिया गया है।
इससे पहले रिकी पॉन्टिंग, माइकल क्लार्क और जैक कैलिस जैसे बड़े दिग्गजों ने अपनी रिटायरमेंट सीरीज खुद ही प्लान की थी, मगर उपमहाद्वीप के सितारों के साथ ऐसा नहीं हुआ। राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने भी संन्यास की घोषणा अचानक ही की थी।