{"_id":"68149c71fb8569d57e091047","slug":"samson-vs-sreesanth-sreesanth-punished-for-controversial-comment-on-samson-kca-imposed-3-year-ban-ipl-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sreesanth: सैमसन के समर्थन में KCA पर विवादित टिप्पणी के लिए श्रीसंत पर गिरी गाज, लगा तीन साल का प्रतिबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sreesanth: सैमसन के समर्थन में KCA पर विवादित टिप्पणी के लिए श्रीसंत पर गिरी गाज, लगा तीन साल का प्रतिबंध
Fri, 02 May 2025 03:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 02 May 2025 03:50 PM IST
सार
बयान में यह भी कहा गया कि संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ और दो अन्य के खिलाफ संजू सैमसन का नाम लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए मुआवजे का दावा किया जाएगा।
विज्ञापन
जयेश, सैमसन और श्रीसंत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में संजू सैमसन को नहीं चुने जाने को लेकर हुए विवाद में भारत के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के खिलाफ एक्शन लिया है। केसीए ने श्रीसंत पर सैमसन का समर्थन करने के बहाने उनके क्रिकेट संघ पर कथित तौर पर झूठे और अपमानजनक बयान देने का आरोप लगाया और उन्हें तीन साल के लिए निलंबित कर दिया है। केसीए ने बयान में कहा कि यह फैसला 30 अप्रैल को कोच्चि में विशेष बैठक में लिया गया। केसीए के मौजूदा अध्यक्ष जयेश ने भी श्रीसंत पर इस मामले के लिए निशाना साधा था।
पूरा मामला यहां पढ़ें: Sreesanth vs KCA: सैमसन और केरल क्रिकेट संघ के विवाद में कूदे श्रीसंत, केसीए ने याद दिलाई मैच फिक्सिंग की घटना

श्रीसंत के खिलाफ केसीए का एक्शन
श्रीसंत इस समय केरल क्रिकेट टीम में कोल्लम एरीस टीम के सह मालिक हैं। इससे पहले उनके विवादित बयान के सिलसिले में श्रीसंत, कोल्लम टीम, अलपुझा टीम लीड और अलपुझा रिपल्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। बयान में कहा गया, 'फ्रेंचाइजी टीमों ने नोटिस का संतोषजनक जवाब दे दिया लिहाजा उनके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन बैठक में तय किया गया कि टीम प्रबंधन के सदस्यों की नियुक्ति के समय काफी एहतियात बरतने की सलाह दी जाएगी।'

'मुआवजे का भी दावा किया जाएगा'
बयान में यह भी कहा गया कि संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ और दो अन्य के खिलाफ संजू सैमसन का नाम लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए मुआवजे का दावा किया जाएगा। केसीए ने दो बार के विश्व कप विजेता श्रीसंत को एक मलयालम टीवी चैनल पर परिचर्चा के दौरान सैमसन और केसीए से जुड़ी टिप्पणियों के कारण नोटिस जारी किया।
S. Sreesanth: श्रीसंत को भारी पड़ा संजू सैमसन का समर्थन! केरल क्रिकेट संघ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

'केसीए के खिलाफ भ्रामक बातें फैलाई गईं'
केसीए ने बयान में स्पष्ट किया कि नोटिस सैमसन का समर्थन करने के लिए नहीं दिया गया है बल्कि केसीए के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणियां करने पर दिया गया है। श्रीसंत ने टीवी पर सैमसन के प्रति कथित तौर पर समर्थन जताते हुए केसीए पर आरोप लगाये थे । उन्होंने सैमसन और केरल के अन्य खिलाड़ियों का बचाव करने की भी बात कही थी। श्रीसंत यह बयान विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल टीम से सैमसन को बाहर करने को लेकर केसीए की आलोचना के बीच दिया था। समझा जाता है कि केसीए के इस फैसले से चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के सैमसन के चयन की संभावनाओं पर असर पड़ा।