फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kerala Cricket Association issued show cause notice for S. Sreesanth know matter

S. Sreesanth: श्रीसंत को भारी पड़ा संजू सैमसन का समर्थन! केरल क्रिकेट संघ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Fri, 07 Feb 2025 09:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Feb 2025 09:32 PM IST
सार

श्रीसंत ने हाल ही में एक मलयालम टीवी चैनल पर पैनल चर्चा के दौरान राज्य क्रिकेट निकाय और सैमसन से जुड़े मामले पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद भारतीय टीम के साथ दो बार विश्व कप जीतने वाले श्रीसंत को केसीए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि, केसीए ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि श्रीसंत को जारी कारण बताओ नोटिस का सैमसन मामले से कुछ लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
Kerala Cricket Association issued show cause notice for S. Sreesanth know matter
एस श्रीसंत - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत को कथित तौर पर संजू सैमसन का समर्थन करना भारी पड़ गया है। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने पूर्व गेंदबाज पर राज्य की क्रिकेट संचालन संस्था के खिलाफ गलत और अपमानजनक बयान देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

केसीए ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
दरअसल, श्रीसंत ने हाल ही में एक मलयालम टीवी चैनल पर पैनल चर्चा के दौरान राज्य क्रिकेट निकाय और सैमसन से जुड़े मामले पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद भारतीय टीम के साथ दो बार विश्व कप जीतने वाले श्रीसंत को केसीए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि, केसीए ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि श्रीसंत को जारी कारण बताओ नोटिस का सैमसन मामले से कुछ लेना देना नहीं है। उन्हें यह नोटिस इस संघ के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणियों के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीसंत ने कथित तौर पर किया था सैमसन का समर्थन
श्रीसंत ने टीवी चर्चा के दौरान कथित तौर पर सैमसन को अपना समर्थन देने का वादा किया था। उन्होंने सैमसन को राज्य की टीम में नहीं चुने जाने को लेकर केसीए को कटघरे में खड़ा करते हुए उनकी और केरल के अन्य खिलाड़ियों की रक्षा करने की कसम खाई। श्रीसंत ने यह टिप्पणी उस समय की जब राज्य क्रिकेट बोर्ड भारतीय टी20 टीम के विकेटकीपर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल टीम से बाहर करने पर आलोचना का सामना कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम के लिए चुने जाने की उनकी संभावना प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

श्रीसंत से हुई बड़ी गलती
केसीए ने यह भी कहा कि पूर्व तेज गेंदबाज को अभी तक मैच फिक्सिंग मामले से बरी नहीं किया गया है। केसीए ने कहा कि श्रीसंत केरल क्रिकेट लीग फ्रेंचाइजी के सह-मालिक है और केसीए के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी इससे जुड़े अनुबंध का उल्लंघन है। बयान में कहा गया, 'केरल क्रिकेट संघ हमेशा अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहा है।' राज्य क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उसने मैच फिक्सिंग के आरोपों का सामना करने वाले श्रीसंत को पूरा समर्थन दिया था। बयान के मुताबिक, 'श्रीसंत की तरह किसी को केरल के खिलाड़ियों को बचाने की जरूरत नहीं है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed